Pan Card New Rules: पैन कार्ड के 7 नए नियम आज से हुए लागू, जानें अब कैसे बनवा पाएंगे ID?

Pan Card New Rules: देश में पैन कार्ड से जुड़े 7 नियम आज से बदल गए हैं। आज 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाने के लिए नया नियम लागू हो गया है। इसलिए पैन कार्ड बनवाने और इसका कहीं भी इस्तेमाल करने के लिए आपको नए नियमों के बारे में पता होना चाहिए।

Pan Card
1 / 8

आज 1 अप्रैल 2026 से लग्जरी कार खरीदने के लिए, इंश्योरेंस पॉलिसी लेने के लिए, प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के लिए, एक लाख से ज्यादा के बिल की पेमेंट करने के लिए पैन कार्ड दिखाना होगा। वहीं बैंक में पैसा जमा कराने या निकलवाने के लिए भी पैन कार्ड चाहिए।

विज्ञापन

बैंक में कैश डिपॉजिट के लिए पैन कार्ड

बैंक में कैश डिपॉजिट के लिए पैन कार्ड2 / 8

बैंक से 10 लाख रुपये से ज्यादा पैसा निकलवाने या जमा कराने के लिए अब पैन कार्ड जरूरी होगा। 50000 रुपये की लिमिट आज एक अप्रैल 2026 से खत्म हो गई है।

विज्ञापन

गलत पैन कार्ड के लिए जुर्माना देना होगा

गलत पैन कार्ड के लिए जुर्माना देना होगा3 / 8

नए आदेश के अनुसार, अब अगर किसी ने गलत पैन कार्ड दिखाया या पैन कार्ड से जुड़ी जानकारी गलत दी तो इनकम टैक्स एक्ट की धारा 27बी के तहत करीब 10 हजार रुपये जुर्माना देना होगा।

पैन कार्ड सिर्फ आधार कार्ड से नहीं बनेगा

पैन कार्ड सिर्फ आधार कार्ड से नहीं बनेगा4 / 8

अब पैन कार्ड सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर नहीं बनवाया जा सकेगा, बल्कि इसके लिए अब कई दस्तावेज देने की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन

होटल बिल पेमेंट के लिए पैन कार्ड जरूरी

होटल बिल पेमेंट के लिए पैन कार्ड जरूरी5 / 8

नए नियम के अनुसार, अब अगर किसी बैंक्वेट हॉल में, होटल में या किसी भी काम के लिए एक लाख से ज्यादा की पेमेंट करनी है तो पैन कार्ड दिखाना जरूरी होगी। आज एक अप्रैल 2026 से 50000 रुपये की लिमिट खत्म हो गई है।

प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए पैन कार्ड अनिवार्य

प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए पैन कार्ड अनिवार्य6 / 8

नए नियम के अनुसार, आज एक अप्रैल से 20 लाख रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के लिए पैन कार्ड दिखाना होगा। आज से 10 लाख रुपये वाली लिमिट खत्म हो गई है।

विज्ञापन

इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए पैन कार्ड जरूरी

इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए पैन कार्ड जरूरी7 / 8

नए आदेश के अनुसार, आज 1 अप्रैल से इंश्योरेंसी पॉलिसी लेने के लिए पैन कार्ड जरूरी होगा। प्रीमियम लिमिट अब चाहे कुछ भी हो, पैन कार्ड के बिना पॉलिसी नहीं मिलेगी।

पैन कार्ड से लग्जरी कार खरीद पाएंगे

पैन कार्ड से लग्जरी कार खरीद पाएंगे8 / 8

नए नियम के अनुसार, आज एक अप्रैल से 5 लाख से ज्यादा कीमत का वाहन खरीदने के लिए पैन कार्ड जरूरी है। दोपहिया हो या चारपहिया गाड़ी, लग्जरी हो या चाहे कितनी भी महंगी क्यों न हो, पैन कार्ड के बिना नहीं खरीद पाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन