LPG Cylinder Booking: गैस सिलेंडर बुकिंग के बाद कब होगा डिलीवर? ऐसे करें चेक, 1 मिनट में मिलेगा जवाब

LPG Cylinder Delivery Status: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के कारण होर्मुज स्ट्रेट से कच्चे तेल की सप्लाई बाधित है। कच्चा तेल नहीं मिलने से भारत में कुकिंग गैस का संकट खड़ा हो गया है। बुकिंग करने के बावजूद लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहे। कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रोक दी गई। घरेलू सिलेंडर मिलेगा या नहीं, इसे लेकर भी लोग असमंजस में हैं।

Gas Cylinder
1 / 6

LPG Cylinder Booking Delivery: गैस सिलेंडर बुक किया है, लेकिन उसकी डिलीवरी मिलेगी या नहीं, इसे लेकर असमंजस में हैं तो टेंशन न लें। मोबाइल ऐप, वेबसाइट और SMS से गैस सिलेंडर की डिलीवरी का स्टेटस चेक कर सकते हैं। सिलेंडर डिलीवरी ट्रैकिंग सिस्टम से आसानी से चेक कर पाएंगे कि गैस सिलेंडर कब डिलीवर होगा।

विज्ञापन

वेबसाइट-ऐप-SMS से चेक करें स्टेटस

वेबसाइट-ऐप-SMS से चेक करें स्टेटस2 / 6

गैस सिलेंडर की डिलीवरी का स्टेटस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कस्टमर आईडी की जरूरत होगी। व्हाट्सऐप पर भी आजकल कंपनियां अपडेट देती हैं और चेटबॉट पर भी जवाब मिलते हैं। वहीं जिनके पास इंटरनेट सर्विस नहीं या वे स्मार्टफोन यूज नहीं करते तो वे SMS से स्टेटस जान सकते हैं।

विज्ञापन

वेबसाइट से ऐसे ट्रैक करें डिलीवरी स्टेटस

वेबसाइट से ऐसे ट्रैक करें डिलीवरी स्टेटस3 / 6

भारत पेट्रोलियम गैस की आधिकारिक वेबसाइट से भी सिलेंडर की डिलीवरी का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट ओपन करेंगे। Track Your Cylinder या Booking Status के ऑप्शन पर क्लिक करें। अपनी कस्टमर ID या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें। OTP से लॉग इन करें और सबमिट करें। स्टेटस डिस्पले हो जाएगी कि बुक हुआ सिलेंडर डिलीवरी के लिए निकल चुका है।

SMS और मोबाइल ऐप से ऐसे करें ट्रैक

SMS और मोबाइल ऐप से ऐसे करें ट्रैक4 / 6

भारत पेट्रोलियम गैस सिलेंडर की डिलीवरी का स्टेटस मोबाइल ऐप से भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए मोबाइल ऐप डाउनलोड करके कस्टमर ID या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगइन करें। बुकिंग हिस्ट्री में जाकर सिलेंडर की डिलीवरी का स्टेटस चेक करें। इसके अलाव रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से LPG लिखकर 7715012345 पर SMS भेजें। रिप्लाई में बुकिंग और डिलीवरी की जानकारी मिल जाएगी।

विज्ञापन

इंडेन गैस सिलेंडर का स्टेटस चेक करें

इंडेन गैस सिलेंडर का स्टेटस चेक करें5 / 6

अगर आप इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के कस्टमर हैं तो इंडेन गैस की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें। कस्टमर ID या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगइन करके Track Order या Booking Status के ऑप्शन पर क्लिक करें। ओपन हुए पेज पर कंज्यूमर नंबर या मोबाइल नंबर डालकर सबमिट पर क्लिक करेंगे तो बुकिंग हुए सिलेंडर की डिलीवरी का पूरा स्टेटस और जानकारी डिस्पले हो जाएगी।

SMS और मोबाइल ऐप से ऐसे ट्रैक करें

SMS और मोबाइल ऐप से ऐसे ट्रैक करें6 / 6

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की इंडेन गैस सर्विस के कस्टमर मोबाइल ऐप और SMS से भी गैस सिलेंडर की बुकिंग का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए इंडेन गैस की मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और कस्टमर ID या रजिस्टर्ड मोबाइल ऐप से लॉगइन करके ऑर्डर हिस्ट्री में स्टेटस चेक कर सकते हैं। वहीं रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से REFILL लिखकर 7718955555 पर SMS भेजकर भी स्टेटस मिल जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन