IMD Monsoon Alert: मानसून पर बड़ा अपडेट, अगले 3 दिनों में मिलेगी खुशखबरी, 90 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

Monsoon 2026 : इस बार लेट हुआ मानसून आखिर कब पहुंचेगा. इसका जवाब मौसम विभाग ने अपने सबसे लेटेस्ट अपडेट में दिया है. IMD ने खुशखबरी दी है कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंच जाएगा. वहीं, मानसून के आने से पहले यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

IMD Monsoon Alert, Major Update on Monsoon, imd weather forecast, heavy rain alert, good news for monsoon
1 / 6

Monsoon 2026, IMD Rain Alert 31 May : उत्तर भारत समेत देशभर के विभिन्न हिस्सों में मौसम कूल-कूल हो गया है. वहीं, 31 मई को उत्तर पश्चिमी, मध्य और उससे सटे पूर्वी भारत के इलाकों में 90 किमी की स्पीड से तूफान और तेज हवा चलने वाली है. इस हफ्ते उत्तर पूर्वी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में छिटपुट भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

मानसून की बारिश 3 या 4 दिन में

मानसून की बारिश 3 या 4 दिन में2 / 6

मौसम विभाग ने कहा, ''अगले तीन-चार दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण पश्चिम, पश्चिम मध्य, पूर्व मध्य और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों व दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के बचे हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. इससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट3 / 6

उत्तर भारत की बात करें तो बारिश की वजह से देशभर में हीटवेव की स्थिति में कमी आई है. उत्तराखंड में 31 मई, एक, पांच और जून को गरज, बिजली और तेज आंधी के साथ मध्यम स्तर की बारिश होगी. पंजाब में 31 मई से पांच जून तक, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में एक से चार जून, उत्तर प्रदेश में एक जून को, राजस्थान में अगले सात दिनों तक गरज, तेज हवाओं और मध्यम बारिश का अलर्ट है. पूर्वी राजस्थान में दो जून को गरज के साथ आंधी के आने की संभावना है. इस दौरान हवा की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी. वहीं, छह जून तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में, दो जून को पश्चिमी राजस्थान में तूफानी आंधी का अलर्ट है.

पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत में बारिश कब

पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत में बारिश कब4 / 6

पूर्वोत्तर भारत के लिए तीन से छह जून के दौरान असम, मेघालय में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बरसात होगी. अरुणाचल प्रदेश में 31 मई, दो से छह जून के दौरान, असम, मेघालय में तीन से छह जून के दौरान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 31 मई और एक जून व पांच से छह जून के दौरान छिटपुट भारी बारिश होने वाली है. दक्षिण भारत की बात करें तो चार जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में, 31 मई से दो जून के दौरान केरल, माहे, लक्षद्वीप में, 31 मई से छह जून के दौरान तेलंगाना में, चार जून तक उत्तरी कर्नाटक रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तटीय कर्नाटक में गरज के साथ आंधी और हवा की स्पीड 70 किमी प्रति घंटे की होगी.

विज्ञापन

तमिलनाडु, पुडुचेरी में बारिश

तमिलनाडु, पुडुचेरी में बारिश5 / 6

वहीं, चार जून तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में, दो जून को केरल, माहे में भारी बारिश होगी. पूर्वी भारत की बात करें तो 31 मई और एक जून को ओडिश में आंधी तूफान और इस दौरान हवा की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे होगी. वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 31 मई से छह जून तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ व्यापक हल्की से मध्यम बारिश होगी. उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में एक से छह जून तक, पश्चिम बंगाल में 31 मई को, बिहार में 31 मई, एक और छह जून को, झारखंड में 31 मई से छह जून तक, ओडिशा में दो से छह जून तक छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं के आने की संभावना है.

कम बारिश होने का अनुमान

कम बारिश होने का अनुमान6 / 6

मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में इस मानसून के दौरान सामान्य वर्षा होने की संभावना है, जबकि देश के बाकी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है. आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने बयान में कहा, "देश के अधिकतर वर्षा आधारित कृषि क्षेत्रों वाले मानसून कोर जोन में दक्षिण-पश्चिम मानसून की मौसमी वर्षा सामान्य से कम (एलपीए के 94 प्रतिशत से कम) रहने की सबसे अधिक संभावना है." उत्तर प्रदेश में आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में राज्यभर में व्यापक बारिश और आंधी का अनुमान जताते हुए तेज हवाएं, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन