बिहार के नए CM का नाम फाइनल! कब होगी विधायक दल की बैठक और शपथ ग्रहण समारोह? 5 पॉइंट में नए अपडेट्स

बिहार में नई सरकार के गठन से जुड़ी बड़ी खबर आई है। दरअसल, बिहार के नए मुख्यमंत्री का नया नाम लगभग फाइनल हो गया है। विधायक दल की बैठक और शपथ ग्रहण समारोह के बारे में भी डिटेल आ गई है। बिहार के मंत्री विजय चौधरी कुछ जानकारी दे रहे हैं, आइए जानते हैं...

Nitish Kumar 02
1 / 5

बिहार के नए मुख्यमंत्री के लिए सम्राट चौधरी का नाम लगभग फाइनल हो गया है। आज नीतीश कुमार से सम्राट चौधरी की मुलाकात हुई थी, जिसमें नई सरकार के गठन पर चर्चा हुई। इसके बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई और सम्राट चौधरी का नाम बतौर मुख्यमंत्री लिया जाने लगा। नीतीश सरकार के मंत्री विजय चौधरी कहते हैं कि एक-दो दिन में सब कुछ क्लियर हो जाएगा।

विज्ञापन

नीतीश कुमार बनेंगे सम्राट चौधरी के प्रस्तावक

नीतीश कुमार बनेंगे सम्राट चौधरी के प्रस्तावक2 / 5

नीतीश सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री वही बनेगा, जिसे एनडीए के सभी विधायक चुनेंगे। विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखेंगे। 14 अप्रैल को एनडीए विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास में हो सकती है। इसके बाद 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है, जिसमें प्रधानमंत्री मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

बिहार का नय मुख्यमंत्री BJP फाइनल करेगी

बिहार का नय मुख्यमंत्री BJP फाइनल करेगी3 / 5

मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बैठक खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका तो फैसला भाजपा को करना है, लेकिन एक अहम बता यह है कि कि एनडीए के सभी विधायक जिस नेता को दल का नेता चुनेंगे, वहीं राज्य का मुख्यमंत्री होगा। नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा।

नीतीश कुमार राज्यसभा के सांसद बने

 नीतीश कुमार राज्यसभा के सांसद बने4 / 5

बता दें कि नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को बतौर राज्यसभा सांसद शपथ ग्रहण की थी। उन्हें 16 मार्च को निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुना गया था। उन्होंने कहा था कि राज्यसभा में जाना उनका सपना था, जो अब पूरा हो गया है। राज्यसभा के लिए सांसद चुने के जाने बाद उन्होंने 30 मार्च को बिहार विधानपरिषद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन

नीतीश कुमार बिहार में ही पार्टी-जनता संग रहेंगे

नीतीश कुमार बिहार में ही पार्टी-जनता संग रहेंगे5 / 5

नीतीश कुमार बेशक दिल्ली में केंद्रीय राजनीति का हिस्सा बन गए हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे दिल्ली सिर्फ संसद सत्र जॉइन करने जाया करेंगे। बाकी समय वे बिहार में ही रहेंगे और जनता के बीच रहकर जनती के लिए काम करेंगे। नीतीश मॉडल के अनुसार बिहार के विकास के लिए नई सरकार का मार्गदर्शन करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन