थायराइड के शुरुआती लक्षण क्या हैं? यहां जानिए कैसे पहचानें Thyroid की दिक्कतें

Thyroid Ke Lakshan: थायराइड की दिक्कतें होने पर शरीर पर कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए थायराइड होने के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं और इन लक्षणों को कैसे पहचान सकते हैं.

thyroid symptoms
1 / 7
thyroid symptoms

Thyroid Symptoms: थायराइड ग्रंथि गले के निचले हिस्से में स्थित होती है. यह ग्रंथि तितली के आकार की नजर आती है. इस ग्रंथि का काम हार्मोन बनाना और उन्हैं मैनेज करना है. थायराइड ग्रंथि खासकर मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने वाले हार्मोन बनाती है. ऐसे में थायराइड ग्रंथि (Thyroid Gland) के असंतुलन से शरीर में अलग-अलग दिक्कतें होने लगती हैं. थायराइड कम बनता है तो हाइपोथायराइडिज्म की दिक्कत होती है और थायराइड ज्यादा बनता है या ओवरएक्टिव होता है तो हाइपरथायराइडिज्म की दिक्कत होती है. दोनों के लक्षण अलग-अलग नजर आते हैं.

विज्ञापन

हाइपोथायराइडिज्म - वजन बढ़ना

हाइपोथायराइडिज्म - वजन बढ़ना 2 / 7

हाइपोथायराइडिज्म होने पर अचानक से वजन बढ़ सकता है, अत्यधिक थकान होने लगती है और कब्ज की समस्या हो सकती है.

विज्ञापन

हाइपोथायराइडिज्म - बाल झड़ना

हाइपोथायराइडिज्म  - बाल झड़ना 3 / 7

चेहरे पर सूजन आना, बालों का झड़ना और त्वचा का रूखा होना हाइपोथायराइडिज्म का लक्षण है.

हाइपोथायराइडिज्म - ठंड लगना

 हाइपोथायराइडिज्म - ठंड लगना 4 / 7

हाइपोथायराइडिज्म होने पर सामान्य तामपान में भी व्यक्ति को ठंड लगने लगती है. बाकी लोगों से ज्यादा ठंड लगती है तो यह हाइपोथायराइडिज्म का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

हाइपरथायराइडिज्म - वजन कम होना

हाइपरथायराइडिज्म - वजन कम होना 5 / 7

हाइपरथायराइडिज्म मैं वजन तेजी से कम हो सकता है. इसमें दिल की धड़कनें अक्सर ही तेज रहती हैं और हाथों में कंपन महसूस होता है.

हाइपरथायराइडिज्म - बहुत गर्मी लगना

हाइपरथायराइडिज्म - बहुत गर्मी लगना 6 / 7

घबराहट और चिड़िचिड़ापन होना भी हाइपरथायराइडिज्म का लक्षण होता है. बहुत से लोगों को नींद ना आने की दिक्कत भी होने लगती है. इसके अलावा, हाइपरथायराइडिज्म में व्यक्ति को गर्मी बर्दाश्त नहीं होती है.

विज्ञापन

गले में सूजन

गले में सूजन 7 / 7

थायराइड की दिक्कतों में गले में सूजन नजर आ सकती है. ऐसा थायराइड ग्रंथि के बढ़ जाने पर होता है और इस दिक्कत को घेंघा कहा जाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन