महाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. देवी दुर्गा की मूर्ति लेकर जा रहे श्रद्धालुओं के पिकअप वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 19 अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Amravati Road Accident, Maharashtra Accident News, Amravati Truck Pickup Collision

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. CREDIT: AI

विज्ञापन

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. शेगांव से देवी दुर्गा की मूर्ति लेकर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे एक पिकअप टेम्पो को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु बुलढाणा जिले के शेगांव से मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर वर्धा की ओर लौट रहे थे. रात करीब 12:45 बजे धामणगांव रेलवे क्षेत्र के पास समृद्धि एक्सप्रेसवे के चैनल 97 पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनके वाहन को सीधी टक्कर मार दी.

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र FDA की जांच के दायरे में मुंबई का 120 साल पुराना कैफे, चूहे-कॉकरोच मिले

विज्ञापन

टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े और तुरंत बचाव कार्य में जुट गए. हादसे की सूचना मिलते ही धामणगांव रेलवे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए नजदीकी धामणगांव ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया.

अमरावती ग्रामीण के एसपी निकेतन कदम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है और 19 लोग घायल हैं. घायलों में से 4 से 5 लोगों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. वहीं 14 से 15 घायलों को मामूली चोटें आई हैं और वे खतरे से बाहर हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सुचारू कराया गया. पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ