सिर पर पसीना आना किस बीमारी का संकेत है?
Sir Par Paseena Kyu Aata Hai: गर्मियों में पसीना आना बहुत ही आम है, लेकिन अगर आपके सिर्फ सिर पर आ रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. कई बार ऐसा होना सामान्य नहीं होता और सही समय पर जांच करवाना जरूरी है ताकि किसी गंभीर समस्या से बचा जा सके.

Why Does My Forehead Sweat So Much: गर्मियों में पसीने आने की समस्या से लगभग सभी परेशान रहते हैं, लेकिन अगर आपके सिर्फ सिर या माथे पर पसीने आ रहे हैं या अचानक ज्यादा आने लगे हैं तो यकीनन यह सामान्य नहीं है खासकर तब जब आपको टेंशन भी हो रही है या भूख कम लग रही है. हालांकि, अगर बिना किसी वजह के बार-बार सिर पर पसीना आता है तो यह शरीर में किसी समस्या का संकेत भी हो सकता है. आइए जानते हैं सिर पर पसीने आने के क्या कारण हो सकते हैं.
हाइपरहाइड्रोसिस
2 / 6यह एक ऐसी बीमारी है जब शरीर जरूरत से ज्यादा पसीना अपने अंदर से बाहर निकालता है. इस दौरान सिर, हथेली या पैरों में पसीना आता है और शरीर गर्म रहता है. इसलिए आपको एक बार डॉक्टर से जरूर बात करनी चाहिए.
थायराइड
3 / 6अगर थायराइड हार्मोन बढ़ जाते हैं तो मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है और सिर पर ज्यादा पसीना आ सकता है. अगर आपके पहले से ही थायराइड की बीमारी है तो ऐसा होना आम बात है, लेकिन अगर आपको पता नहीं है तो यकीनन टेस्ट करवाएं.
डायबिटीज
4 / 6लो ब्लड शुगर की स्थिति में शरीर अलर्ट हो जाता है, जिससे ठंडा पसीना आने लगता है. इस दौरान सिर और गर्दन के आसपास पसीना ज्यादा आता है. इसलिए ध्यान रखना जरूरी है कि आपको इसके और कौन से लक्षण नजर आ रहे हैं.
इन्फेक्शन या बुखार
5 / 6किसी भी प्रकार के इंफेक्शन में शरीर का तापमान बढ़ता है, जिससे सिर पर पसीना आना शुरू हो सकता है. रात में पसीना आना इसका संकेत हो सकता है तो घबराने के बजाय सही वजह जानने की कोशिश करें.
मेनोपॉज
6 / 6महिलाओं में हार्मोनल बदलाव के दौरान हॉट फ्लैश होते हैं, जिसमें अचानक सिर और चेहरे पर पसीना आने लगता है. इसलिए आपको एक अच्छे डॉक्टर से बात करनी चाहिए, वरना देर हो सकती है और यह बीमारी पक्की हो सकती है.



















