सिर में फुंसी होने का क्या कारण हैं? ये चीजें हो सकती हैं जिम्मेदार

Sir Mein Funsi Kyu Hoti Hai: गर्मियों में अक्सर शरीर पर दाने हो जाते हैं. कई बार परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि लोगों के सिर में भी फोड़े फुंसी हो जाती हैं. अगर आपके सिर में भी फुंसी हो रही हैं तो इसे गर्मी के दाने समझकर बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

Forehead Pimples
1 / 6
Sir Mein Funsi Kyu Hoti Hai

Forehead Pimples: गर्मी की वजह से कई बार शरीर के साथ-साथ सिर पर भी दाने होने लगते हैं. ध्यान ना देने पर दाने फुंसी का रूप ले लेते हैं. हालांकि, सिर में दाने होना बहुत ही आम समस्या है, लेकिन कई बार यह समस्या खतरनाक साबित हो सकती है. अगर आपकी फंसी में दर्द के साथ खून निकलने जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं तो बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे गंदगी, इंफेक्शन या गलत हेयर केयर. अगर समय रहते ध्यान ना दिया जाए तो यह समस्या बढ़ भी सकती है.

विज्ञापन

स्कैल्प की सफाई ना करना

स्कैल्प की सफाई ना करना2 / 6

अगर आपका स्कैल्प कई दिनों से गंदा है. तेल लगने और गर्मी में पसीने की वजह से फुंसी हो सकती है. इसलिए गर्मियों में बालों और स्कैल्प को हफ्ते में 3 बार जरूर धोएं.

विज्ञापन

बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन

बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन3 / 6

गर्मियों में फंगल इंफेक्शन बहुत ही जल्दी होता है. इस दौरान स्कैल्प पर खुजली होती है, फुंसी निकलती है और कई बार फुंसी से खून निकलने लगता है. इसलिए वक्त पर इसका इलाज करें.

हार्मोनल बदलाव

हार्मोनल बदलाव4 / 6

हार्मोनल असंतुलन की वजह से भी ऑयल प्रोडक्शन बढ़ जाता है, जिससे स्कैल्प पर दाने हो सकते हैं. इसलिए अपनी अंदरूनी हेल्थ पर ध्यान दें और बालों में भारीपन या चिपचिपाहट की सफाई करते रहें.

विज्ञापन

गलत हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

गलत हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल 5 / 6

कई बार गलत शैंपू, जेल या हेयर ऑयल स्किन को सूट नहीं करते, जिससे रिएक्शन हो सकता है. इसलिए अगर आप कोई नया प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रहे हैं तो एक बार डॉक्टर से जरूर बात करें.

पसीना और गर्मी

पसीना और गर्मी6 / 6

गर्मियों में ज्यादा देर तक पसीने या गर्मी में रहने की वजह से भी यह समस्या देखने को मिल सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा पसीना आने से स्कैल्प पर बैक्टीरिया पनपते हैं, जिससे फुंसी हो सकती हैं. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.ती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन