शरीर के रोंगटे खड़े होने का क्या मतलब है? जानिए इसके पीछे का साइंस

Rongte Khade Hona: ठंड या डर लगने पर यकीनन आपके भी रोंगटे खड़े होते होंगे, लेकिन क्या कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है? रोंगटे खड़े होने के पीछे का क्या साइंस है? अगर नहीं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है क्योंकि यहां रोंगटे खड़े होने के कारण बताए गए हैं.

Why do we get goosebumps
1 / 6
Why do we get goosebumps

Why Goosebumps Is Coming: कई बार अचानक ठंड लगाने या डर लगने पर शरीर के रोंगटे खड़े होने लगते हैं. ऐसा कोई इमोशनल चीज देखने पर भी हो सकता है, लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों होता है? आखिर क्यों शरीर के अचानक रोंगटे खड़े हो जाते हैं? बता दें, ऐसा होना आम बात है जिसे गूसबंप्स भी कहा जाता है. इसके पीछे का सांइस क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

रोंगटे खड़े होना क्या है?

रोंगटे खड़े होना क्या है?2 / 6

रोंगटे खड़े होने को वैज्ञानिक भाषा में पिलोइरेक्शन कहा जाता है. इस दौरान स्किन पर छोटे-छोटे बाल खड़े हो जाते हैं, जिससे स्किन पर छोटे-छोटे बंप्स दिखने लगते हैं.

विज्ञापन

खुद को गर्म रखने की कोशिश

खुद को गर्म रखने की कोशिश 3 / 6

ठंड लगने की वजह से अक्सर रोंगटे खड़े हो जाते हैं, क्योंकि यह शरीर खुद को गर्म रखने की कोशिश करते हैं. रोंगटे खड़े होने से बाल खड़े हो जाते हैं, जिससे शरीर के ऊपर एक परत बनती है और गर्मी बनाए रखने में मदद मिलती है.

खतरे का संकेत

खतरे का संकेत 4 / 6

शरीर पर रोंगटे खड़े होने का मतलब कई बार डर या खतरे का भी संकेत देते हैं. यह हमारे शरीर का प्राकृतिक रिएक्शन है, जो खतरे के लिए तैयार करता है. जब डरते हैं या अचानक चौंक जाते हैं तो ऐसा हो जाता है.

विज्ञापन

शरीर की पुरानी आदत

शरीर की पुरानी आदत 5 / 6

पहले के समय में इंसानों के शरीर पर ज्यादा बाल होते थे. जब रोंगटे खड़े होते थे तो शरीर बड़ा और डरावना दिखता था, जिससे दुश्मन डर जाते थे. आज भी यह प्रक्रिया वैसे ही काम करती है और शरीर के रोंगटे खड़े होने लगते हैं.

यह किसी बीमारी का संकेत है?

 यह किसी बीमारी का संकेत है? 6 / 6

अक्सर रोंगटे खड़े होना सामान्य है और चिंता की बात नहीं है, लेकिन ऐसा बिना किसी वजह के बार-बार हो और साथ में चक्कर, कमजोरी या अन्य लक्षण नजर आएं तो नर्वस सिस्टम या हार्मोन से जुड़ी हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन