क्या रात में कपड़े उतारकर सोना सेहत के लिए अच्छा है?

Sleeping Without Clothes: रात में कपड़े उतारकर सोना हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिना कपड़ों के सोने से शरीर में एक नहीं, बल्कि कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. इससे ना सिर्फ नींद की क्वालिटी बेहतर होती है, बल्कि शरीर में गर्मी भी लेवल में रहती है और स्किन पर भी अच्छा असर होता है. हालांकि, बिना कपड़ों के सोने के फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं जो इंसान के नेचर पर डिपेंड करता है. कई लोगों को नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है.

Sleeping Without Clothes
1 / 6
क्‍या रात को कपड़े उतारकर सोना फायदेमंद होता है? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

2 / 6

कपड़े उतारकर सोने से नींद बहुत ही अच्छी आती है. इससे शरीर का तापमान नेचुरली कंट्रोल रहता है. दिमाग भी सही तरह से काम करता है और शरीर को बहुत ही ज्यादा सुकून मिलता है.

विज्ञापन

3 / 6

पूरे दिन कपड़ों में रहने से त्वचा के रोम छिद्र बंद हो सकते हैं. रात में कपड़े उतारकर सोने से स्किन को हवा लगती है, जिससे पसीना, बैक्टीरिया और गंदगी जमा नहीं हो पाती और स्किन हेल्दी रहती है. साथ ही, रैशेज या इंफेक्शन का खतरा भी कम हो जाता है.

4 / 6

कई बार कपड़े ना पहनने की वजह से स्ट्रेस कम फील होता है जिससे हार्मोन का लेवल बैलेंस रहता है. साथ ही, यह मेलाटोनिन और ग्रोथ हार्मोन के संतुलन में मदद करता है, जो अच्छी नींद, इम्यूनिटी और एंटी-एजिंग के लिए जरूरी माने जाते हैं.

विज्ञापन

5 / 6

ऐसा करने से वजन भी कम हो सकता है, क्योंकि कपड़े उतारकर सोने से शरीर खुद को गर्म रखने के लिए काम करता है. इससे शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है और वजन खुद कम होने लगता है. कुछ ही दिनों में आपको वजन कम होने का अहसास होने लगेगा.

6 / 6

कई मामलों में कपड़े उतारकर सोना नुकसानदायक भी हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह तरीका ज्यादा हवादार वाली जगह पर काम नहीं करता. इससे आपको ठंड करने का डर रहता है. इसलिए आप मौसम या माहौल के हिसाब से कपड़े उतारने का फैसला करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन