पेशाब से प्रेगनेंसी का पता कैसे चलता है? यहां जानिए यूरिन टेस्ट प्रेगनेंसी की पुष्टि कैसे करता है

How Urine Test Confirms Pregnancy: महिला मां बनने वाली है या नहीं इसके लिए बाजार से प्रेगनेंसी किट खरीदी जाती है जिसमें पेशाब से पता लगाया जाता है कि महिला प्रेगनेंट या नहीं. लेकिन, क्या आप जानते हैं पेशाब से प्रेगनेंसी का कैसे पता चलता है? अगर नहीं, तो जानिए यहां.

Peshab se pregnancy test
1 / 7
Peshab se pregnancy test

Urine Pregnancy Test: प्रेगनेंसी का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट करवाने से पहले महिलाएं प्रेगनेंसी किट से खुद ही टेस्ट कर लेती हैं. टेस्ट करने के लिए पेशाब की कुछ बूंदों को प्रेगनेंसी किट पर डाला जाता है और कुछ मिनटों में ही रिजल्ट आ जाता है कि टेस्ट पॉजीटिव है या नेगेटिव. पॉजीटिव टेस्ट (Positive Pregnancy Test) का मतलब होता है कि महिला प्रेगनेंट और नेगेटिव का मतलब है कि वह प्रेगनेंट नहीं है. पेशाब से किए जाने वाले इस टेस्ट (Peshab Se Pregnancy Test) को UPT यानी यूरिन प्रेगनेंसी टेस्ट कहते हैं. लेकिन, महिला के पेशाब में ऐसा क्या होता है जिससे प्रेगनेंसी का पता चलता है? यहां जानिए क्या है यह मिस्ट्री.

विज्ञापन

शरीर में बनता है खास हार्मोन

शरीर में बनता है खास हार्मोन 2 / 7

महिला के शरीर में प्रेगनेंसी के दौरान एक खास हार्मोन बनता है जिसे ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन यानी hCG हार्मोन कहा जाता है. इस हार्मोन को प्लेसेंटा बनाता है. यह हार्मोन प्रेगनेंसी के कुछ दिनों बाद खून और पेशाब दोनों में आ जाता है.

विज्ञापन

केमिकल्स करते हैं हार्मोन के साथ रिएक्ट

केमिकल्स करते हैं हार्मोन के साथ रिएक्ट 3 / 7

प्रेगनेंसी टेस्ट करने के लिए जब महिला अपने पेशाब की कुछ बूंदे प्रेगनेंसी किट में डालती है तो किट के केमिकल के साथ पेशाब में मौजूद हार्मोन रिएक्ट करता है और टेस्ट किट पर लाइनें नजर आने लगती हैं. ये लाइन बताती हैं कि टेस्ट पॉजीटिव है.

कब करना चाहिए प्रेग्नेंसी टेस्ट

कब करना चाहिए प्रेग्नेंसी टेस्ट 4 / 7

महिलाओं को पीरियड मिस होने के बाद यानी अपने निश्चित समय पर पीरियड ना आने के 5 से 7 दिन बाद प्रेगनेंसी टेस्ट करना चाहिए.

विज्ञापन

प्रेगनेंसी टेस्ट करने का बेस्ट टाइम कौन सा है

प्रेगनेंसी टेस्ट करने का बेस्ट टाइम कौन सा है 5 / 7

प्रेगनेंसी टेस्ट करने का सबसे सही समय सुबह का है. सुबह के पहले पेशाब से प्रेगनेंसी टेस्ट करने पर सबसे अच्छे और सटीक रिजल्ट आते हैं.

क्या प्रेगनेंसी टेस्ट का रिजल्ट गलत हो सकता है

क्या प्रेगनेंसी टेस्ट का रिजल्ट गलत हो सकता है 6 / 7

हां, प्रेगनेंसी टेस्ट रिजल्ट गलत हो सकता है. अगर प्रेगनेंसी टेस्ट रिजल्ट पॉजीटिव आया है तो पूरी तरह से पुष्टि करवाने के लिए डॉक्टर को दिखाना जरूरी होता है.

विज्ञापन

प्रेगनेंसी होकर भी नेगेटिव रिजल्ट आने का क्या मतलब है

प्रेगनेंसी होकर भी नेगेटिव रिजल्ट आने का क्या मतलब है 7 / 7

अगर पीरियड मिस होने से पहले टेस्ट किया जाए तो इससे प्रेगनेंट होने के बाद भी रिजल्ट (Pregnancy Test Result) गलत आ सकता है क्योंकि इस समय तक शरीर में hCG हार्मोन कम होता है. इसके अलावा, यूरिन बहुत पतला या डाइल्यूटेड हो या टेस्ट रिजल्ट जल्दी चेक किए जाएं तो उससे भी रिजल्ट गलत नजर आ सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन