किडनी खराब होने पर चेहरे पर क्या दिखता है? ये खतरनाक संकेत ना करें नजरअंदाज

Kidney Ka Chehre Par Asar: किडनी में गड़बड़ी का असर चेहरे पर भी नजर आने लगता है. आपके चेहरे पर दिखने वाले छोटे-छोटे बदलाव किडनी की बड़ी समस्या का संकेत हो सकते हैं. इसलिए सही समय पर पहचान और इलाज करने से किडनी की समस्या को बढ़ने से बचाया जा सकता है.

kidney damage reversal
1 / 6
kidney damage reversal

Kidney Damage Signs: हमारी लाइफस्टाइल की वजह से किडनी में कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं और शरीर का खून सही तरह से साफ नहीं हो पाता. हालांकिस जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं करती तो सिर्फ खून साफ करने बंद नहीं करती बल्कि चेहरे पर कईृ तरह के बदलाव करने लगती है. बहुत कम लोग इन संकतों को वक्त पर पहचान पाते हैं और आगे चलकर यह बीमारी एक गंभीर रूप ले लेती है.

विज्ञापन

चेहरे पर सूजन आना

चेहरे पर सूजन आना 2 / 6

सुबह के वक्त कई बार चेहरा सूजने लगता है और लोग समझते हैं कि ऐसा चावल खाकर सोने की वजह से हुआ है, लेकिन ऐसा नही है. किडनी सही से काम ना करने पर चेहरे पर सूजन आने लगती है.

विज्ञापन

आंखों पर असर

आंखों पर असर3 / 6

किडनी खराब होने का आंखों से कनेक्शन है और यह समस्या होने पर आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं. कई रिपोर्ट में बताया गया है कि यह शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने का संकेत हो सकता है.

स्किन का सूखापन और खुजली

स्किन का सूखापन और खुजली 4 / 6

किडनी खराब होने पर त्वचा ड्राई और बेजान हो जाती है. इसके साथ खुजली की समस्या भी बढ़ सकती है. इसलिए अगर आपके बिना किसी वजह से खुजली हो रही है तो नजरअंदाज ना करें.

विज्ञापन

होंठों पर असर

होंठों पर असर 5 / 6

किडनी की समस्या बढ़ने पर होंठ काले होने लगते हैं. कुछ मामलों में किडनी की खराबी से स्किन का रंग डार्क पड़ने लगता है. अगर आपके होंठों के आसपास का हिस्सा काला हो रहा है तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज ना करें

गाल पर असर

गाल पर असर 6 / 6

गाल के आसपास के हिस्सों में सूजन पैदा होने लगती है. आंखों के नीचे थैली बनने लगती है. अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह किडनी फेल होने जैसी गंभीर स्थिति में बदल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन