कटहल खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? जान लीजिए इसके अद्भुत फायदे

Kathal Khane Se Kaunsi Bimari Theek Hoti Hai: कटहल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है. अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए तो पाचन, इम्यूनिटी और दिल की हेल्थ पर काफी असर पड़ता है. हालांकि, यह किसी बीमारी का सीधा इलाज नहीं है, लेकिन नियमित सेवन करने से आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं.

Jackfruit Eating Benefits
1 / 6
Jackfruit Eating Benefits

Jackfruit Eating Benefits: कटहल एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसलिए इसे सूपरफूड भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. हालांकि, कटहल किसी एक बीमारी को पूरी तरह से ठीक नहीं कर सकता, लेकिन इसका सेवन करने से आपको कई तरह के फायदे जरूर मिल सकते हैं.

विज्ञापन

पाचन संबंधी समस्याएं को करें दूर

पाचन संबंधी समस्याएं को करें दूर2 / 6

आपको जानकर हैरानी होगी है कटहल पाचन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है. इसमें मौजूद फाइबर कब्ज और पेट की समस्याओं को कम करने में मदद करता है. अगर इसका सेवन सही तरीके से किया जाए तो फायदा दोगुना हो सकता है.

विज्ञापन

इम्यूनिटी पर असर

इम्यूनिटी पर असर3 / 6

कटहल में मौजूद विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है और बढ़ाने का काम करता है, जिससे बार-बार होने वाले संक्रमण से बचाव होता है. आप भी इसका सब्जी बनाकर सेवन कर सकते हैं.

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

ब्लड प्रेशर कंट्रोल4 / 6

कटहल में पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है. अगर आपको ब्लड प्रेशर की दिक्कत है तो इसकी सब्जी खाना शुरू कर दें, क्योंकि इससे काफी हद तक कंट्रोल रहता है.

विज्ञापन

स्किन की हेल्थ में सुधार

स्किन की हेल्थ में सुधार  5 / 6

कटहल की सब्जी खाने से एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन हेल्दी और ग्लोइंग होती है. अगर आपके चेहरे पर दाने हैं या एलर्जी है तो इसकी सब्जी या जूस बनाकर खाया जा सकता है.

कैसे खाएं कटहल?

कैसे खाएं कटहल? 6 / 6

कटहल को कई तरह से खाया जा सकता है. आप इसकी सब्जी बना सकते हैं या पका कटहल से जूस तैयार कर सकते हैं. चिप्स या अचार के तौर पर भी कटहल को खाया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन