रात में ऐसा क्या खाएं जिससे सुबह पेट साफ हो जाए?

Foods For Constipation: खानपान की ऐसी कुछ चीजें हैं जिन्हें खाने पर पेट साफ हो जाता है और कब्ज से राहत मिल जाती है. यहां जानिए रात के समय क्या खाकर सोने से सुबह पेट साफ होने में देर नहीं लगती है.

Foods For Constipation relief
1 / 7
Foods For Constipation relief

Kabj Hone Par Kya Khana Chahie: कब्ज एक ऐसी दिक्कत है जिसमें पेट ठीक तरह से साफ नहीं होता है. व्यक्ति घंटों तक बाथरूम में बैठा रह जाता है फिर भी पेट ठीक तरह से साफ नहीं होता है. ऐसे में यहां जानिए पेट ठीक तरह से साफ हो इसके क्या खाना चाहिए. यहां ऐसी चीजों का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें खाने पर कब्ज से छुटकारा मिलता है और पेट साफ होने में मदद मिलती है. ये फूड्स मल को मुलायम करते हैं जिससे मलत्याग करना आसान हो जाता है.

विज्ञापन

दूध और घी

दूध और घी 2 / 7

रात में एक कप गर्म दूध में 2 चम्मच घी डालकर पी लें. इस तरह दूध पिया जाए तो यह नेचुरल लेक्सेटिव की तरह काम करता है और पेट की सफाई करने लगता है. इससे कब्ज दूर होती है.

विज्ञापन

त्रिफला पाउडर

त्रिफला पाउडर 3 / 7

रात में त्रिफला पाउडर को गर्म दूध के साथ पीने पर आंतों की मांसपेशियां संक्रिय होती हैं और मोशन बेहतर होता है. इस तरह त्रिफला का सेवन कब्ज पर रामबाण साबित होता है.

इसबगोल की भूसी

 इसबगोल की भूसी 4 / 7

एक गिलास दूध या गर्म पानी में इसबगोल की भूसी मिलाकर पीने से कब्ज ठीक होने में मदद मिलती है. इसे 1-2 दिन लिया जा सकता है. लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बचें और डॉक्टर से सलाह लें.

विज्ञापन

कब्ज के लिए पपीता

कब्ज के लिए पपीता 5 / 7

रात के समय पपीता खाकर सोया जाए तो सुबह पेट साफ होने में मदद मिलती है. पपीता में पपेन नाम का एंजाइम होता है जो पेट की अच्छी सफाई करता है.

ओट्स या दलिया

ओट्स या दलिया 6 / 7

फाइबर से भरपूर ओट्स और दलिया रात में खाए जाएं तो सुबह पेट में जमा गंदगी आसानी से बाहर निकलती है. फाइबर मल में भारीपन लाता है और मलत्याग करने में मदद करता है.

विज्ञापन

इस बात का रखें खास ध्यान

इस बात का रखें खास ध्यान 7 / 7

अगर कब्ज पुरानी हो गई है और लंबे समय से कब्ज की दिक्कत बनी हुई है तो डॉक्टर से संपर्क करें. लंबे समय तक कब्ज बने रहना किसी और समस्या का लक्षण भी हो सकता है.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन