क्या भीषण गर्मी से इंसान कोमा में जा सकता है? जानिए हीट स्ट्रोक के खतरनाक कारण  

Garmi Se Insan Coma Mein Chala Jata Hai: भीषण गर्मी को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है. हीट स्ट्रोक एक गंभीर स्थिति है, जो समय पर ध्यान ना देने पर व्यक्ति को कोमा तक पहुंचा सकती है. इसलिए खुद का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है.

tips to stay safe amid scorching temperatures
1 / 6
tips to stay safe amid scorching temperatures

Heat Stroke Symptoms: दिल्ली में इस वक्त पारा 40 डिग्री से ऊपर है और आने वाले वक्त में तापमान और बढ़ सकता है. इसलिए खुद को गर्मी से बचाना बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर एक बार गर्म दिमाग पर चढ़ जाए तो परेशानी हो सकती है. कई मामलों में यह जानलेवा भी हो सकती है, क्योंकि बहुत से लोग यह नहीं जानते कि भीषण गर्मी के कारण शरीर पर इतना बुरा असर पड़ सकता है कि इंसान कोमा तक में जा सकता है.  दरअसल, यह स्थिति हीट स्ट्रोक के कारण होती है, जो गर्मी से जुड़ी सबसे गंभीर समस्या मानी जाती है.

विज्ञापन

क्या गर्मी से इंसान कोमा में जा सकता है?

क्या गर्मी से इंसान कोमा में जा सकता है?2 / 6

अगर शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाए और समय पर इलाज ना मिले तो व्यक्ति बेहोश होकर कोमा में जा सकता है. हीट स्ट्रोक के दौरान शरीर का तापमान ज्यादा हो जाता है.

विज्ञापन

हीट स्ट्रोक क्या होता है?

हीट स्ट्रोक क्या होता है?3 / 6

हीट स्ट्रोक तब होता है जब शरीर अपनी तापमान नियंत्रित करने की क्षमता खो देता है. आमतौर पर हमारा शरीर पसीने के जरिए ठंडा होता है, लेकिन जब बहुत ज्यादा गर्मी होती है तो ऐसा हो नहीं पाता.

हीट स्ट्रोक की वजह

हीट स्ट्रोक की वजह 4 / 6

गर्मी में लगातार धूप में रहना और पानी ना पीने की वजह से अक्सर ऐसा हो जाता है. इसलिए धूप में रहने से बचें, ताकि आपका शरीर का तापमान कंट्रोल रहे.

विज्ञापन

पानी की कमी

पानी की कमी 5 / 6

गर्मियों में पसीना बहुत ही ज्यादा आता है. इसलिए पानी की कमी पैदा हो जाती है और अगर पानी सही मात्रा में ना पिया जाए तो शरीर के अंदर गर्मी बढ़ जाती है.

हीट स्ट्रोक के लक्षण

हीट स्ट्रोक के लक्षण6 / 6

अगर शरीर का तापमान बहुत ज्यादा होना या सिर चकराना या तेज सिरदर्द का एहसास हो रहा है तो हीट स्ट्रोक हो सकता है. गंभीर स्थिति में व्यक्ति बेहोश होकर कोमा में जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन