गले या गर्दन पर मस्से क्यों होते हैं? यहां जानिए इसके पीछे 5 बड़े कारण

Gale Par Masse Hona: कई बार मस्सों पर दर्द होना शुरू हो जाता है और यह दिखने में भी अच्छे नहीं लगते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर गले पर मस्से क्यों होते हैं और इसके पीछे कौन-कौन से कारण जिम्मेदार हैं.

Gale Par Masse Hona
1 / 6
आखिर क्यों गर्दन पर मस्से होते हैं? Image Credit- Gemini

Throat Warts Causes: कई बार गले या गर्दन के पास अचानक मस्से दिखना शुरू हो जाते हैं. एक या दो मस्से होना आम बात है, लेकिन अगर उनकी संख्या लगातार बढ़ती है तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.  कई मामलों में यह ह्यूमन पैपिलोमा वायरस जैसे संक्रमण के कारण होते हैं. साथ ही, एक्सपर्ट का कहना है कि अगर लगातार इसका साइज बढ़ा हो रहा है तो यह कैंसर जैसी बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं. इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि मस्से किस कारणों से हो सकते हैं.

विज्ञापन

HPV वायरस होना

HPV वायरस होना 2 / 6

गले या गर्दन पर मस्से होने की सबसे बड़ी वजह ह्यूमन पैपिलोमा वायरस है. यह वायरस स्किन के ऊपरी हिस्से में होता है और धीरे-धीरे फैल जाता है. कमजोर इम्यूनिटी होने पर यह वायरस बहुत तेजी से फैलता है.

विज्ञापन

हार्मोनल बदलाव होना

हार्मोनल बदलाव होना 3 / 6

शरीर में हार्मोनल बदलाव भी मस्सों का कारण बन सकते हैं. खासकर गर्भावस्था या थायराइड की समस्या में किशोरावस्था और उम्र बढ़ने के साथ भी हार्मोन असंतुलन से स्किन पर ग्रोथ बढ़ती है.

कमजोर इम्यूनिटी होना

कमजोर इम्यूनिटी होना 4 / 6

जब शरीर कमजोर होता है तो वायरस बहुत ही आसानी से हमला कर देता है. इसलिए मस्से हो सकते हैं और आप बीमार पड़ सकते हैं. हालांकि, कई बार ऐसा नींद की कमी की वजह से भी हो सकता है.

विज्ञापन

खराब लाइफस्टाइल होना

खराब लाइफस्टाइल होना5 / 6

आपको जानकर हैरानी होगी कि मस्से अनहेल्दी खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से भी हो सकते हैं. अगर आप बाहर का खाना खाते हैं तो बॉडी में टॉक्सिन जमा होना शुरू हो जाते हैं.

पसीने आने की वजह

पसीने आने की वजह 6 / 6

गले के आसपास पसीने आने की वजह से भी मस्सों की शिकायत होने लगती है. टाइट कपड़े पहनने से भी यह परेशानी होने लगती है. कई बार मोटापे की वजह से यह समस्या होने लगती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन