गला खराब होने पर क्यों चली जाती है आवाज? जानिए Infection से बचने के 5 आसान तरीके
throat Infection: गला खराब होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन अगर आपको परेशानी ज्यादा हो रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. वरना गले के साथ-साथ आवाज पर भी असर हो सकता है. इसलिए घर पर ही इन बातों का ध्यान रखें और गला सही करें.

Gale Mein Infection Hona: मौसम बदलते ही कई लोगों को गले में खराश होने लगती है. इससे जलन, दर्द, सूजन और कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. अगर वक्त पर ध्यान ना दिया जाए तो परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती है. कई बार गले की आवाज पर भी फर्क पड़ता है और कुछ भी खाने या निगलने में दिक्कत होती है. ऐसे में अगर आपको भी खांसी की समस्या है या बार-बार बुखार आ रहा है तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं.
गला खराब होने पर आवाज क्यों बैठ जाती है?
2 / 7वोकल कॉर्ड्स या स्वर तंत्रियों की मदद से निकलती है. जब गले में वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन हो जाता है तो इन स्वर तंत्रियों में सूजन आ सकती है. सूजन की वजह से वोकल कॉर्ड्स ठीक से कंपन नहीं कर पातीं, जिससे आवाज भारी, धीमी या पूरी तरह बंद हो सकती है.
Infection से बचने के तरीके
3 / 7गले को आराम देने के लिए आप नमक वाले पानी से गरारे कर सकते हैं. इससे गले की सूजन या दर्द में राहत मिल सकती है. साथ ही, ये बैक्टीरिया को भी कम कर सकता है.
तली-भुनी चीजों से परहेज करें
4 / 7आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक और ज्यादा मसालेदार चीजें गले की तकलीफ बढ़ा सकती हैं. गला खराब होने पर हल्का और गर्म भोजन लेना बेहतर माना जाता है.
आवाज को आराम दें
5 / 7जब गला खराब होता है तो ज्यादा बोलने या जोर से चिल्लाने से वोकल कॉर्ड्स पर दबाव पड़ता है. ऐसे में आवाज को आराम देना जरूरी होता है, ताकि सूजन जल्दी कम हो सके.
पानी ज्यादा पिएं
6 / 7शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. कई बार पानी की कमी की वजह से गला खराब हो सकता है. आप पानी को गर्म करके भी सकते हैं. वरना गर्म पानी या हर्बल ड्रिंक बेहतर ऑप्शन है.
1 लौंग खाएं
7 / 7गला ज्यादा खराब होने पर लौंग खाना बेस्ट माना जाता है. आप एक से दो लौंग चबाकर खा सकते हैं, जिससे गले को बहुत ही ज्यादा आराम मिल सकता है. अगर आराम ना मिले तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं.



















