सिर्फ 1 सिगरेट पीने से क्या होता है? जानिए शरीर पर इसका असर

Ek Cigarette Peene Ke Nuksan: अगर आपको भी लगता है कि सिर्फ 1 सिगरेट पीने से क्या हो जाएगा तो यह लेख आपके लिए है, क्योंकि यहां पर हम रोजाना 1 सिगरेट पीने से मिलने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं. Ek Cigarette Peene Ke Nuksan

cigarette side effects
1 / 6
cigarette side effects

One Cigarette Smoke Side Effect: सिगरेट पीना शरीर के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. इसे पीने से ना सिर्फ कैंसर का खतरा बढ़ जाता है, बल्कि फेफड़े भी खराब हो जाते हैं. इसलिए इससे परहेज करना चाहिए, लेकिन कई लोग सोचते हैं कि सिर्फ 1 सिगरेट से क्या फर्क पड़ेगा? लेकिन सच यह है कि एक सिगरेट भी शरीर पर तुरंत असर डालती है. भले ही नुकसान छोटा लगे, लेकिन इसकी शुरुआत यहीं से होती है. एक रिसर्च के मुताबिक, सिर्फ एक सिगरेट शरीर को अंदर से खोखला करने का काम कर रही है.

विज्ञापन

शरीर पर गंभीर असर

शरीर पर गंभीर असर 2 / 6

डॉक्टर सुनील का कहना है कि स्मोकिंग को कम करना समाधान नहीं, छोड़ना ही समाधान है क्योंकि एक सिगरेट भी शरीर में कई तरह का नुकसान करती है और सबसे ज्यादा फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती है.

विज्ञापन

दिल पर असर

दिल पर असर3 / 6

सिगरेट में मौजूद निकोटिन दिल को नुकसान पहुंचाने का काम करता है. इसके सेवन से दिल की धड़कन तेज हो जाती है और ब्लड वेसल्स सिकुड़ने लगती हैं. इसलिए एक भी सिगरेट पीना नुकसानदायक है.

फेफड़ों पर असर

फेफड़ों पर असर4 / 6

सिगरेट के धुएं से फेफड़े खराब होने लगते हैं. सिगरेट के धुएं के साथ जहरीले केमिकल्स फेफड़ों में पहुंचते हैं. सांस लेने की प्रक्रिया प्रभावित होती है और शरीर में ऑक्सीजन कम होने लगती है.

विज्ञापन

दिमाग पर असर

दिमाग पर असर 5 / 6

सिगरेट में मौजूद निकोटिन सीधे दिमाग तक पहुंचता है और कुछ समय के लिए सुकून देने का काम करता है, लेकिन धीरे-धीरे इसकी लत दिमाग पर गहरा असर डालने का काम करती है.

DNA पर असर

DNA पर असर6 / 6

रोजाना सिर्फ 1 सिगरेट पीने से भी DNA डैमेज होने का खतरा रहता है. अगर आप बिना सोचे-समझे ऐसा करेंगे तो DNA डैमेज की प्रक्रिया तेज होने लगेगी. इसलिए निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी लेना शुरू करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन