मनुष्य में काला मल आने का कारण क्या है? यहां जानिए किस बीमारी में आता है Black Stool

Black Stool Reasons: मल का सामान्य रंग पीला होता है. अगर व्यक्ति बाहर का कुछ गलत-सलत खा ले तो उसके मल में ये चीजें नजर आ सकती हैं, लेकिन ऐसा कभी-कभार ही होता है हमेशा नहीं. मगर चिंता तब होती है जब मल में कालापन नजर आता है. मल या पॉटी अगर काली (Black Potty) दिखे तो इससे घबराहट होने लगती है, कई बार समझ नहीं आता कि यह सामान्य है या फिर किसी गंभीर बीमारी का लक्षण है. ऐसे में यहां जानिए मल का रंग काला क्यों दिखता है और यह किन दिक्कतों का संकेत हो सकता है.

Black Poop
1 / 7
Kali Potty Kyu Aati Hai: काली लैट्रिन आने का क्या मतलब है?

विज्ञापन

2 / 7

GI ब्लीडिंग के कारण ऐसा हो सकता है. यह तब होता है जब पचा हुआ खून मल को काला कर देता है. यह पेप्टिक अल्सर, गैस्ट्राइटिस या नसों के चौड़ा होने या फिर नसों के कटने-फटने पर हो सकता है.

विज्ञापन

3 / 7

पेट का कैंसर, पित्त का कैंसर होने पर या फिर भोजन नली में कैंसर होने पर भी ऐसा हो सकता है. अगर बहुत ज्यादा दिनों तक मल का रंग काला नजर आता है तो डॉक्टर को तुरंत दिखाएं.

4 / 7

इंटर्नल ब्लीडिंग (Internal Bleeding) के कारण भी मल का रंग काला हो सकता है. अगर पेट में दर्द भी महसूस होता है तो टेस्ट करवाकर कारण की जड़ तक जाएं.

विज्ञापन

5 / 7

आयरन के सप्लीमेंट्ल लेने पर भी ऐसा हो सकता है. अगर आप अनीमिया की दवा ले रहे हैं तो ऐसा होता है लेकिन अगर मल टार जैसा काला नजर आए तो जांच करवाना जरूरी होता है.

6 / 7

अगर पेट के अंदर की परत हटने लगती है तो उससे भी मल काला नजर आता है. ऐसा बहुत ज्यादा शराब पीने पर हो सकता है या एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएं बहुत ज्यादा ली जाएं तो होता है.

विज्ञापन

7 / 7

गहरे रंग के फूड्स जैसे ब्लूबेरीज, चॉक्लेट कुकीज, चुकंदर, डार्क बीयर या गहरे हरे रंग की पत्तेदार सब्जियां खाने पर मल काला नजर आ सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन