डिहाइड्रेशन के वक्त ये 5 साइन देती है बॉडी, तुरंत ठीक करने के 5 असरदार तरीके

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी सबसे जरूरी तत्वों में से एक है. ये न सिर्फ शरीर का तापमान कंट्रोल करता है, बल्कि पाचन, ब्लड सर्कुलेशन और जहरीली तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करता है. जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो कई तरह के संकेत दिखाई देने लगते हैं. इन इशारों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है, क्योंकि लंबे समय तक डिहाइड्रेशन रहने से कमजोरी, किडनी से जुड़ी समस्याएं और बाकी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. आइए विस्तार से जानते हैं इसके लक्षण और उपाय.

5 Signs Your Body Is Dehydrated And 5 Quick Ways To Fix It
1 / 6
Credit: Social Media

विज्ञापन

बार-बार प्यास लगना और मुंह सूखना

बार-बार प्यास लगना और मुंह सूखना2 / 6

डिहाइड्रेशन का सबसे शुरुआती और आम संकेत है बार-बार प्यास लगना. इसके साथ ही मुंह, गला और जीभ सूखी महसूस होने लगती है. कई बार लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये शरीर का साफ संकेत होता है कि उसे तुरंत पानी की जरूरत है. इसके लिए दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. सुबह उठते ही 1-2 गिलास पानी पीने की आदत डालें और हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखें.

विज्ञापन

गहरे रंग का पेशाब और कम मात्रा

गहरे रंग का पेशाब और कम मात्रा3 / 6

अगर आपका पेशाब गहरे पीले या एम्बर रंग का हो गया है और इसकी मात्रा भी कम हो गई है, तो ये डिहाइड्रेशन का संकेत है. सामान्य हालात में पेशाब हल्के पीले रंग का होना चाहिए. पानी का सेवन तुरंत बढ़ाएं. दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीने की कोशिश करें. नारियल पानी और नींबू पानी भी काफी फायदेमंद होते हैं.

थकान, कमजोरी और सुस्ती

थकान, कमजोरी और सुस्ती4 / 6

पानी की कमी से शरीर का एमर्जी लेवल गिर जाता है. इससे व्यक्ति को हर समय थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस होती है. काम में मन नहीं लगता और फोकस करने में भी परेशानी होती है. इसके लिए पानी के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन करें. छाछ, नारियल पानी, फ्रूट जूस या ORS लेने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है.

विज्ञापन

सिरदर्द, चक्कर और ध्यान में कमी

सिरदर्द, चक्कर और ध्यान में कमी5 / 6

डिहाइड्रेशन का असर दिमाग पर भी पड़ता है. पानी की कमी से सिरदर्द, चक्कर आना और फोकस करने में कठिनाई हो सकती है. कई बार ये माइग्रेन जैसी समस्या को भी बढ़ा सकता है. आराम करें और धीरे-धीरे पानी पिएं. बहुत ज्यादा प्यास लगने पर ORS या ग्लूकोज वाला पानी लेना बेहतर होता है.

सूखी त्वचा, फटे होंठ और डलनेस

सूखी त्वचा, फटे होंठ और डलनेस6 / 6

डिहाइड्रेशन का असर आपकी त्वचा पर साफ दिखाई देता है. त्वचा बेजान, रूखी और खिंची हुई लगती है. होंठ भी सूखकर फटने लगते हैं. इससे निजात पाने के लिए पानी के साथ-साथ पानी से भरपूर फल जैसे तरबूज, खीरा, संतरा और स्ट्रॉबेरी का सेवन करें. स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए नियमित पानी पीना जरूरी है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन