एक्शन के नाम पर एडल्ट कंटेंट, Toxic के टीजर ने घूमाया फैंस का दिमाग, इंटीमेट सीन देख चकराए दर्शक

Toxic Teaser: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' का नया टीजर रिलीज हो चुका है. एक तरफ जहां इस टीजर की खूब तारीफ हुई, तो वहीं दूसरी ओर टीजर में भरी बोल्डनेस की वजह से इसको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने इसे एक्शन से ज्यादा एडल्ट कंटेंट बता दिया है.

toxic teaser
1 / 6
toxic teaser. image credit- social media

विज्ञापन

बोल्ड इंटीमेट सीन

बोल्ड इंटीमेट सीन2 / 6

फिल्म 'टॉक्सिक' के टीजर में एक्शन के साथ जबरदस्त रोमांस दिखाया गया है. 1 मिनट 41 सेकंड के वीडियो में कहानी और एक्शन से ज्यादा बोल्ड-इंटीमेट सीन है.

विज्ञापन

एडल्ट कंटेंट

एडल्ट कंटेंट3 / 6

टीजर को देखने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग मेकर्स को ट्रोल करने लगे हैं और इसे एडल्ट कंटेंट बता रहे हैं. एक यूजर ने टीजर को लेकर कहा कि उम्मीद है कि यश ने फिल्म साइन करने से पहले इसकी कहानी को पढ़ा होगा.

यूजर्स ने किया ट्रोल

यूजर्स ने किया ट्रोल4 / 6

एक यूजर ने कहा कि यकीन नहीं होता है कि यश की फिल्म का टीजर देख रहे हैं. एक और ने कहा कि ऐसा क्यों लग रहा है कि हम टीजर नहीं, सॉफ्ट पॉर्न देख रहे हैं.

विज्ञापन

यूजर्स का क्या कहना

यूजर्स का क्या कहना5 / 6

इसके अलावा एक यूजर ने कहा कि यश भाई ये क्या है. बच्चे आपके फैन हैं और उन्हें ही इससे दूर रखा है. साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि इस फिल्म को फैमिली के साथ नहीं देखा जा सकता.

कब रिलीज होगी फिल्म

कब रिलीज होगी फिल्म6 / 6

यूजर्स का कहना है कि यश से इस तरह की उम्मीद नहीं थी. फिल्म की बात करें तो ये फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लोगों को फिल्म की रिलीज का इंतजार है, लेकिन इस तरह की उम्मीद मेकर्स से नहीं की गई थी.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन