Toxic Ladies: किसी ने दिए बोल्ड सीन्स तो किसी का दिखा एक्शन, Toxic में इन 6 हसीनाओं संग यश मचाएंगे धमाल!

Toxic Movie Teaser: यश स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' का नया टीजर रिलीज हुआ है. इसमें फिल्म की एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में 5 लीड एक्ट्रेस हैं. वहीं 5 हसीनाओं के अलावा एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो यश के साथ बोल्ड सीन्स देती नजर आने वाली हैं. चलिए 'टॉक्सिक' की हसीनाओं के लुक पर एक नजर डालते हैं.

toxic ladies teaser
1 / 7

विज्ञापन

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी2 / 7

यश की फिल्म में कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं. कियारा संग यश के रोमांटिक सीन्स भी फिल्म में देखने को मिलेंगे. वहीं कियारा फिल्म में 'नादिया' का किरदार निभाती नजर आएंगी. रोमांस के साथ-साथ कियारा का एक्शन अवतार भी देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

तारा सुतारिया

तारा सुतारिया3 / 7

तारा सुतारिया फिल्म में 'रेबेका' का किरदार निभा रही हैं. 'टॉक्सिक' के नए टीजर में तारा सुतारिया ब्लैक बोल्ड लुक में दिखाई दे रही हैं. फिल्म में यश संग उनके एक्शन सीन्स भी देखने को मिलेंगे. तारा के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

नयनतारा

नयनतारा4 / 7

साउथ सुपरस्टार नयनतारा यश की 'टॉक्सिक' में बेहद दमदार किरदार निभा रही है. फिल्म में एक्ट्रेस का नाम 'गंगा' है. हाल ही में रिलीज हुए लेटेस्ट टीजर में नयनतारा बाइक पर बैठे हुए स्टंट्स करती दिखाई दे रही हैं, इससे ये तो तय है कि नयनतारा का भी एक्शन अवतार फिल्म में देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

हुमा कुरैशी

हुमा कुरैशी5 / 7

हुमा कुरैशी के रोल से भी पर्दा उठ चुका है. 'टॉक्सिक' में हुमा कुरैशी एलिजाबेथ का धांसू किरदार निभा रही हैं. फिल्म में हुमा का भी एक्शन अवतार देखने को मिलेगा. नए टीजर में हुमा कुरैशी रॉयल लुक में दिखाई दे रही हैं, जो फैंस को काफी पसंद भी आया.

रुक्मिनी वसंत

रुक्मिनी वसंत6 / 7

'कांतारा चैप्टर 1' के बाद रुक्मिनी वसंत 'टॉक्सिक' में भी फुल एक्शन फॉर्म में दिखाई देने वाली हैं. यश की फिल्म में रुक्मिनी 'राया' के किरदार में दिखाई देंगी. नए टीजर में रुक्मिनी का किलर लुक दिखाई दिया. हाथों में पिस्टल पकड़कर एक्ट्रेस ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

विज्ञापन

बीट्रिज टौफेनबैक

बीट्रिज टौफेनबैक7 / 7

ब्राजीलियन मॉडल बीट्रिज टौफेनबैक इस फिल्म में यश के साथ बोल्ड सीन देती नजर आएंगी. फिल्म के पहले टीजर में बीट्रिज यश के साथ दिखाई दी थीं, जिसके बाद वो रातोंरात सोशल मीडिया पर छा गई थीं. टीजर में बीट्रिज और यश की केमिस्ट्री देख फैंस के भी होश उड़ गए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन