‘कब का साइन हो गया...’, तलाक की अफवाहों के बीच Vijay के पिता का बड़ा बयान, लगाए गंभीर आरोप

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और राजनेता थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक में एक नया मामला सामने आया है. दरअसल, चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट ने इस मामले को 15 जून तक के लिए टाल दिया है. दिलचस्प बात यह कि कोर्ट में पिछली सुनवाई में दोनों पक्ष शामिल नहीं हुए थे. लेकिन अब एक्टर के पिता ने इस मामले में पहली बार अपना रिएक्शन दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है.

thalapathy vijay
1 / 5

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और राजनेता थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक में एक नया मामला सामने आया है. दरअसल, चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट ने इस मामले को 15 जून तक के लिए टाल दिया है. दिलचस्प बात यह कि कोर्ट में पिछली सुनवाई में दोनों पक्ष शामिल नहीं हुए थे. लेकिन अब एक्टर के पिता ने इस मामले में पहली बार अपना रिएक्शन दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

थलपति विजय और संगीता

थलपति विजय और संगीता2 / 5

सुपरस्टार थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक की खबरें लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. कपल ने साल 27 पहले साल 1999 में शादी की थी. दोनों के तलाक का मामला चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में चल रहा है. हालांकि, कपल का यह मामला 15 जून 2026 तक के लिए टाल दिया गया है. इतना ही नहीं दोनों पहली बार कोर्ट में पेश भी नहीं हुए थे.

विज्ञापन

थलपति विजय के पिता ने क्या कहां

थलपति विजय के पिता ने क्या कहां3 / 5

हालांकि, अब इस मामले में थलपति विजय के पिता और फिल्म निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर ने पहली खुलकर बात कही है. इतना ही नहीं एक्टर के पिता ने आरोप भी लगाया है. एस.ए. चंद्रशेखर ने एक निजी यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि कुछ लोग विजय के खिलाफ, परिवार के खिलाफ बात कर रहे हैं. यह लोग पर्सनल अटैक कर रहे हैं.

एस.ए. चंद्रशेखर

एस.ए. चंद्रशेखर4 / 5

थलपति के पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने आगे कहा कि कपल का यह मामला पहले ही सुलझ चुका था और दोनों पक्षों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर भी किए थे. उन्होंने आगे कहा कि इस मामला को बाहर लाने में सिर्फ विपक्षी दलों का हाथ है.

विज्ञापन

विजय थलपित

विजय थलपित5 / 5

आपको बता दें कि विजय थलपित की पत्नी ने 24 फरवरी को 12 पेज का एक याचिका चेंगलपट्टू जिला मुख्य न्यायालय दायर की थी. हालांकि, इस मामले को बाद में परिवार अदालत में ट्रांसलेशन कर दिया गया था. वहीं 20 अप्रैल को हुई सुनवाई में कपल को समन भी भेजा गया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन