‘जेठालाल’ से लेकर ‘बबीता जी’ तक, पढ़ाई में भी नंबर वन हैं ‘तारक मेहता' के ये कलाकार, देखें लिस्ट

'तारक मेहता उल्टा चश्मा' के हर एक्टर की एक अलग ही फैन फॉलोइंग है. इस टीवी सीरियल को देश भर में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इस बार टीआरपी में भी इस शो ने टॉप 5 में वापसी कर ली है. आज हम आपको शो के उन कलाकारों के बारे में बताएंगे, जो एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई लिखाई में भी काफी नाम कमा चुके हैं.

jatha lal
1 / 7

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 17 सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है. इस शो को साल 2008 में शुरू किया गया था. हालांकि, इतने सालों में शो के कई कलाकार रिप्लेस हो चुके हैं. लेकिन इस शो की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है. आज हम आपको शो के उन कलाकारों के बारे में बताएंगे, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई में भी महारत हासिल की है.  

विज्ञापन

दिलीप जोशी (जेठालाल)

दिलीप जोशी (जेठालाल)2 / 7

लिस्ट में पहला नाम दिलीप जोशी (जेठालाल) का आता है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी सीरियल में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने इकोनॉमिक्स से बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) की डिग्री हासिल की है.

विज्ञापन

अमित भट्ट (चंपकलाल)

अमित भट्ट (चंपकलाल) 3 / 7

दूसरे नंबर पर अमित भट्ट (चंपकलाल) का नाम मौजूद है. 'तारक मेहता' टीवी सीरियल में जेठालाल के बाबूजी का किरदार निभाते हैं. उनके पढ़ाई की बात करें, तो अमित भट्ट कॉमर्स में ग्रेजुएट हैं.

दिशा वकानी (दयाबेन)

दिशा वकानी (दयाबेन)4 / 7

तीसरे स्थान पर जेठालाल की ऑनस्क्रीन वाइफ दिशा वकानी (दयाबेन) का नाम काबिज है. हालांकि पिछले कई सालों से दिशा वकानी 'तारक मेहता' टीवी सीरियल से दूरी बनाए हुए हैं. लेकिन दयाबेन की क्वालिफिकेशन की बात करें, तो उन्होंने अहमदाबाद से एक्टिंग में डिग्री हासिल की है.

विज्ञापन

मुनमुन दत्ता (बबीता अय्यर)

मुनमुन दत्ता (बबीता अय्यर)5 / 7

चौथे नंबर पर मुनमुन दत्ता (बबीता अय्यर) का नाम शामिल है. टीवी सीरियल में जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है. वहीं उनकी पढ़ाई की बात करें, तो बबीता जी ने इंग्लिश लिटरेचर में मास्टर डिग्री हासिल की है.

मंदार चांदवडकर (आत्माराम भिड़े)

मंदार चांदवडकर (आत्माराम भिड़े)6 / 7

पांचवें स्थान पर गोकुलधाम के एकमेव सेक्रेटरी मंदार चांदवडकर (आत्माराम भिड़े) का नाम मौजूद है. भिड़े एक क्वालिफाइड मैकेनिकल इंजीनियर हैं और उन्होंने दुबई में जॉब भी की है.

विज्ञापन

श्याम पाठक (पोपटलाल)

श्याम पाठक (पोपटलाल)7 / 7

लिस्ट में आखिरी नाम सोसायटी के वरिष्ठ युवा पत्रकार पोपटलाल यानी श्याम पाठक है. पोपटलाल ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से पढ़ाई की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन