सनी देओल-ऐश्वर्या राय की 29 साल पुरानी फिल्म, जो कभी नहीं हुई रिलीज; 1 करोड़ में शूट हुआ था गाना

Sunny Deol Aishwarya Bachchan Unreleased Movie: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जो काफी चर्चाओं में रहती हैं. इन फिल्मों ने ऑडियंस को काफी पसंद किया है. वहीं कुछ फिल्में ऐसी जो आज भी रिलीज नहीं हो पाई हैं. आज हम सनी देओल और ऐश्वर्या राय बच्चन की एक ऐसी फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं जो 29 साल पहले रिलीज हुई थी और ये कभी रिलीज ही नहीं हुई. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

sunny deol aishwary rai bachchan
1 / 7

विज्ञापन

कभी रिलीज ही नहीं हुई ये फिल्म

कभी रिलीज ही नहीं हुई ये फिल्म2 / 7

डायरेक्टर पहलाज निहलानी की 'शोला और शबनम' जब सिनेमाघरों में सुपरहिट साबित हुई तो उन्होंने इस फिल्म के बाद एक और बड़ी फिल्म का ऐलान कर दिया था. साल 1997 में डायरेक्टर ने फिल्म का ऐलान करते हुए उसका टाइटल 'इंडियन' रखा था.

विज्ञापन

शूटिंग भी हो गई थी शुरू

शूटिंग भी हो गई थी शुरू3 / 7

'इंडियन' एक मोटे बजट की फिल्म थी. वहीं इस फिल्म में सनी देओल और ऐश्वर्या राय बच्चन को कास्ट किया गया था. इन दोनों सितारों ने फिल्म की शूटिंग तक भी शुरू कर दी थी. वहीं ऑडियंस में भी इस फिल्म के चर्चे तेज हो गए थे.

फिल्म के एक गाने की हो गर्ठ थी शूटिंग

फिल्म के एक गाने की हो गर्ठ थी शूटिंग4 / 7

सनी देओल और ऐश्वर्या राय बच्चन की इस फिल्म का लगभग आधा काम पूरा हो गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का एक गाना भी शूट कर लिया गया था. वहीं इस गाने को शूट करने में 1 करोड़ रुपये लग गए थे.

विज्ञापन

फिल्म में नहीं बन सकी सनी देओल-ऐश्वर्या राय की जोड़ी

फिल्म में नहीं बन सकी सनी देओल-ऐश्वर्या राय की जोड़ी5 / 7

फिल्म की तैयारियां जोरों-शोरों पर थी, लेकिन इसके बाद भी ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई. कुछ कारणों की वजह से फिल्म आधी ही रह गई और इसे रिलीज ही नहीं किया गया. सनी देओल और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को इस फिल्म में साथ में ऑडियंस कभी देख ही नहीं पाई.

29 साल बाद भी नहीं हुई रिलीज

29 साल बाद भी नहीं हुई रिलीज6 / 7

सनी देओल और ऐश्वर्या राय बच्चन की इस अनरिलीज फिल्म को आज 29 साल हो गए हैं और आज तक ये सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है. फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जो एक्साइटमेंट थी वो भी चकनाचूर हो गई थी.

विज्ञापन

सेम नेम पर रिलीज हुई दूसरी फिल्म

सेम नेम पर रिलीज हुई दूसरी फिल्म7 / 7

खास बात ये है कि साल 2001 में 'इंडियन' टाइटल के नाम से ही सनी देओल की एक और फिल्म रिलीज हुई थी. हालांकि इस फिल्म में सनी देओल के साथ शिल्पा शेट्टी नजर आई थीं. वहीं इस फिल्म को एन. महाराजन ने डायरेक्ट किया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन