Storm On OTT: ओटीटी पर आएगा ‘Storm’ का तूफान, 5 लेडीज मचाएंगी तबाही, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
अभिनेता ऋतिक रोशन बतौर निर्माता एक वेब सीरीज बनाने का फैसला लिया है. इस सीरीज का नाम 'स्ट्रॉम' रखा गया है, जिसे लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने बतौर निर्माता अपने करियर को आगे बढ़ने का फैसला लिया है. उन्होंने एक नई वेब सीरीज 'स्ट्रॉम' का ऐलान किया है, जिसे जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. 'स्ट्रॉम' सीरीज को एचआरएक्स मूवी प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया जा रहा है.
ऋतिक रोशन
2 / 5आपको बता दें कि इस सीरीज में पांच महिलाओं के संघर्ष की कहानी को दिखाया जाएगा. आप भी बतौर निर्माता ऋतिक रोशन की सीरीज देखना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए इंतजार करना होगा.
स्ट्रॉम किस ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी
3 / 5हालांकि, स्टॉम सीरीज किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी इसकी आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे. दरअसल, बीते दिन यानी 19 मार्च को अमेजन प्राइम ने एक ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स’ इवेंट का आयोजन किया था, जिसमें उन्होंने ने भविष्य में आने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में जानकारी दी है.
स्ट्रॉम
4 / 5आपको बता दें कि प्राइम वीडियो पर साल 2026 में लगभग 55 नई वेब सीरीज दस्तक देने वाली है. इसी लिस्ट में ऋतिक रोशन वेब सीरीज 'स्ट्रॉम' भी शामिल है.
प्राइम वीडियो
5 / 5प्राइम वीडियो ने 'स्ट्रॉम' की अनाउंसमेंट के साथ एक टीजर भी जारी किया है, जिसमें पांच महिलाओं की कहानी दिखाई दे रही है. ये एक क्राइम-थ्रिलर सीरीज है,जिसमें आपको भर-भरकर सस्पेंस देखने को मिलने वाला है.



















