Ramayana में रणबीर कपूर से पहले ये 7 सितारे पर्दे पर बन चुके राम, 2 तो साउथ के हैं सुपरस्टार

Ramayana Teaser Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. रिलीज होते ही ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. फैंस भी इस फिल्म के टीजर को काफी पसंद कर रहे हैं. इसके साथ ही 'रामायण' के टीजर में रणबीर कपूर राम अवतार में ऑडियंस को काफी पसंद आ रहे हैं. रणबीर कपूर से पहले भी कई सितारे ऐसे हैं जो पर्दे पर राम का रोल निभा चुके हैं. चलिए उन किरदारों के नाम जानते हैं जो पर्दे पर राम का किरदार निभा चुके हैं.

Ramayana teaser Ranbir Kapoor first look
1 / 8

विज्ञापन

अरुण गोविल

अरुण गोविल2 / 8

टीवी के मशहूर एक्टर अरुण गोविल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. अरुण गोविल ने रामानंद सागर की 'रामायण' में राम का किरदार निभाया था. इस किरदार को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. वहीं आज भी फैंस अरुण गोविल को राम के रूप में ही देखते हैं.

विज्ञापन

गुरमीत चौधरी

गुरमीत चौधरी3 / 8

साल 2008 में आए टीवी सीरियल 'रामायण' में गुरमीत चौधरी ने राम का किरदार निभाया था. इस शो ने गुरमीत चौधरी को टीवी का सुपरस्टार बना दिया था. वहीं ये किरदार वो अपने करियर का टर्निंग पॉइंट मानते हैं.

हिमांशु सोनी

हिमांशु सोनी4 / 8

साल 2019 में आई 'राम सिया के लव कुश' में हिमांशु सोनी ने राम का किरदार निभाकर ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाई थी. उनका ये किरदार ऑडियंस के दिल पर अलग ही छाप छोड़ गया था. आज भी उन्हें इस किरदार के लिए जाना जाता है.

विज्ञापन

जूनियर एनटीआर

जूनियर एनटीआर5 / 8

साल 1997 में आई 'रामायण' में जूनियर एनटीआर भी राम अवतार में नजर आए थे. इस दौरान वो न्यू कमर थे. वहीं आज जूनियर एनटीआर साउथ के सुपरस्टार हैं और करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं.

प्रभास

प्रभास6 / 8

साउथ सुपरस्टार प्रभास भी राम का किरदार पर्दे पर निाा चुके हैं. साल 2023 में रिलीज हुई 'आदिपुरुष' में प्रभास ने राम का किरदार निभाया था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई थी.

विज्ञापन

आशीष शर्मा

आशीष शर्मा7 / 8

टीवी के मशहूर एक्टर आशीष शर्मा भी राम का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं. आशीष शर्मा ने 'सिया के राम' टीवी सीरियल में भगवान राम का किरदार निभाया था और ये किरदार काफी फेमस भी हुआ था.

गगन मलिक

गगन मलिक8 / 8

साल 2012 में जी टीवी के सीरियल 'रामायण' में गगन मलिक ने राम का किरदार बखूबी निभाया था. इसके बाद उन्होंने 'संकटमोचन महाबली हनुमान' में भी राम का किरदार निभाकर ऑडियंस का दिल जीता था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन