Rajpal Yadav Net Worth: करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी कारें और महंगी फीस, जानें कितनी है राजपाल यादव की कुल दौलत

बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले को लेकर काफी सुर्खियां में बने हुए थे. लेकिन आज हम आपको राजपाल यादव के नेटवर्थ और उनकी फीस के बारे में बताएंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Rajpal yadav
1 / 6

बॉलीवुड मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. राजपाल यादव का जन्म 16 मार्च 1971 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में हुआ था. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1990 में की थी.

विज्ञापन

राजपाल यादव के पास कितनी संपत्ति है?

राजपाल यादव के पास कितनी संपत्ति है?2 / 6

आज हम आपको राजपाल यादव के जन्मदिन के मौके पर उनकी नेटवर्थ के बारे में बताएंगे.  Moneymint की रिपोर्ट के मुताबिक राजपाल यादव के पास करीब 80 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई गई है. (Photo:- Instagram)  

विज्ञापन

राजपाल यादव की फिल्में

राजपाल यादव की फिल्में3 / 6

मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव ने बॉलीवुड में 'भूल भुलैया 3', 'चंदू चैंपियन', 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' और  'भूल भुलैया 2' जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है. उनकी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई भी की है. (Photo:- Instagram)  

1 महीने में कितना कमाते हैं राजपाल यादव

1 महीने में कितना कमाते हैं राजपाल यादव4 / 6

आपको बता दें कि राजपाल यादव महीने का लगभग 30-35 लाख रुपये की कमाई करते हैं, तो वहीं उनकी सलाना इनकम 4 करोड़ रुपये से लेकर 7 करोड़ रुपये तक बताई जाती है. (Photo:- Instagram)

विज्ञापन

राजपाल यादव के पास कितनी कारें हैं

राजपाल यादव के पास कितनी कारें हैं5 / 6

राजपाल यादव के पास BMW, Honda CR-V और Audi A8 जैसी लग्जरी कारें भी मौजूद हैं. इतना ही नहीं उनके पास मध्य प्रदेश के रतिकेड़ा गांव में आलीशान घर भी है. इसके अलावा राजपाल यादव के पास 2.2 हेक्टेयर कृषि भूमि भी मौजूद है. (Photo:- Instagram)  

राजपाल यादव एक फिल्म कितना फीस लेते हैं?

राजपाल यादव एक फिल्म कितना फीस लेते हैं?6 / 6

आपको बता दें कि राजपाल यादव एक फिल्म के लिए करीब 1 करोड़ से 2 करोड़ रुपये बतौर फीस चार्ज करते हैं, तो वहीं बड़े प्रोजेक्ट के लिए राजपाल यादव की फीस 3 करोड़ तक पहुंच जाती है. (Photo:- Instagram)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन