Raja Shivaji में कौन निभा रहा छोटे छत्रपति शिवाजी का किरदार? महज 10 साल है बच्चे की उम्र
Raja Shivaji: मशहूर एक्टर रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आया है. इस ट्रेलर की खास बात है कि इसमें एक छोटे बच्चे की झलक नजर आ रही है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है.

राहिल देशमुख
2 / 7दरअसल, ऐसा सुनने में आया है कि इस फिल्म से रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख के 10 साल के बेटे राहिल देशमुख ने एक्टिंग डेब्यू किया है.
राहिल का एक्टिंग डेब्यू
3 / 7रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहिल ने इस फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है. ट्रेलर में उनकी छोटी सी झलक देखने को मिल रही है और उन्होंने लोगों का ध्यान खींच लिया है.
छोटे छत्रपति शिवाजी महाराज
4 / 7जानकारी की मानें तो राहिल ने इस फिल्म में छोटे छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है. फिल्म के ट्रेलर के एक सीन में वो अपने भाई संग बात करते नजर आ रहे हैं.
रितेश और जेनेलिया के दूसरे बेटे
5 / 7फिल्म के ट्रेलर का ये सीन अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और इंटरनेट पर लोगों में इसकी खूब बातें हो रही हैं. बता दें कि राहिल, रितेश और जेनेलिया के दूसरे बेटे हैं और उनका जन्म 2016 में हुआ था.
कब रिलीज होगा फिल्म
6 / 7बताते चलें कि फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का निर्माण जियो स्टूडियो और जेनेलिया डिसूजा ने मिलकर किया है. ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
फिल्म का बजट
7 / 7इसके अलावा अगर फिल्म के बजट की बात करें तो इस फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. हालांकि, ये सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर है.



















