Prime Video पर गर्दा उड़ा रहीं ये 5 नई सीरीज, सस्पेंस-थ्रिलर के साथ मिलेगा रोमांस का तड़का!

Prime Video Trending Series: प्राइम वीडियो पर हाल ही में नई-नई सीरीज रिलीज हुई हैं. इनमें क्राइम, सस्पेंस, थ्रिलर और रोमांस से भरे सीन्स हैं. रिलीज होते ही ये सीरीज प्राइम वीडियो की टॉप ट्रेंडिंग बन गई हैं. इनमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की सीरीज शामिल हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम है?

prime video trending series
1 / 6

विज्ञापन

राख

राख2 / 6

अली फजल की क्राइम थ्रिलर सीरीज हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. इस सीरीज ने आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में धाक जमा ली है. 8 एपिसोड्स की ये सीरीज 1978 में हुए 'रंगा बिल्ला' केस पर आधारित है. अली फजल के साथ इसमें सोनाली बेंद्रे भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

ऑफ कैंपस

ऑफ कैंपस3 / 6

इस अमेरिकन रोमांटिक ड्रामा सीरीज का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज की कहानी कॉलेज रोमांस के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं इसके 8 एपिसोड्स हैं और वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

द पिरामिड स्कीम

द पिरामिड स्कीम4 / 6

परमवीर सिंह चीमा और रणवीर शौरी स्टारर ये सीरीज भी हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं रिलीज होते ही ये सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है. 7 एपिसोड्स की इस सीरीज में कॉमेडी के साथ-साथ ड्रामा भी देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

फ्रॉम

फ्रॉम5 / 6

'फ्रॉम' का हाल ही में चौथा सीजन चर्चाओं में है. इस सीजन के अब तक 7 एपिसोड्स रिलीज हो चुके हैं. वहीं ये सीरीज भी प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में आपको हॉरर, थ्रिलर और सस्पेंस के सीन्स देखने को मिलेंगे.

एवरी ईयर आफ्टर

एवरी ईयर आफ्टर6 / 6

ये अमेरिकन रोमांटिक सीरीज ने भी हाल ही में प्राइम वीडियो पर दस्तक दी है. रिलीज होते ही ये सीरीज भी प्राइम वीडियो पर भारत में ट्रेंड कर रही है. 8 एपिसोड्स की इस सीरीज को आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन