No Entry... जब दुनिया के सबसे बड़े फिल्मी इवेंट में हुआ बवाल, Oscars में बैन हुए ये पॉपुलर स्टार्स, जानें कौन-कौन?

Oscars: सिने प्रेमियों को हर साल ऑस्कर अवॉर्ड्स का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस अवॉर्ड को पाने का हर एक्टर और एक्ट्रेस का सपना होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑस्कर अवॉर्ड्स भी विवादों से अछूता नहीं है. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्मी इवेंट में कई बड़े स्टार्स बैन भी हैं.

Oscars
1 / 7
Oscars. image credit- social media

विज्ञापन

हॉलीवुड एक्टर कारमाइन कारिदी

हॉलीवुड एक्टर कारमाइन कारिदी 2 / 7

जाने-माने हॉलीवुड एक्टर कारमाइन कारिदी की ऑस्कर में एंट्री बैन है. साल 2004 में कारमाइन को ऑस्कर अवॉर्ड से बाहर कर दिया गया था. कारमाइन पर आरोप था कि उन्होंने ऑस्कर से जुड़ी फिल्मों की स्क्रीनिंग कॉपी किसी बाहरी शख्स को दी है. इस वजह से अकादमी ने उन्हें बैन कर दिया था.

विज्ञापन

सिनेमैटोग्राफर एडम किमेल

सिनेमैटोग्राफर एडम किमेल3 / 7

सिनेमैटोग्राफर एडम किमेल भी ऑस्कर में बैन हैं. साल 2021 में किमेल को भी ऑस्कर से बाहर कर दिया गया था. किमेल पर नाबालिगों से जुड़े गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी और सजा का मामला सामने आया था, जिसके बाद अकादमी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कहा था कि हमारी सदस्यता भरोसे और ईमानदारी के आधार पर दी जाती है.

कॉमेडियन और एक्टर बिल कॉस्बी

कॉमेडियन और एक्टर बिल कॉस्बी4 / 7

फेमस कॉमेडियन और एक्टर बिल कॉस्बी का नाम भी इस लिस्ट में आता है. साल 2018 में बिल कॉस्बी को भी अकादमी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. बिल कॉस्बी पर एक महिला को नशीला पदार्थ देकर यौन शोषण करने का आरोप सामने आया था.

विज्ञापन

प्रोड्यूसर हार्वे वेनस्टीन

प्रोड्यूसर हार्वे वेनस्टीन5 / 7

फेमस हॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर हार्वे वेनस्टीन भी इस लिस्ट में आते हैं. साल 2017 में वेनस्टीन पर दर्जनों महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिसके बाद अकादमी ने उन्हें तुरंत बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

निर्देशक रोमन पोलांस्की

निर्देशक रोमन पोलांस्की6 / 7

ऑस्कर विजेता निर्देशक रोमन पोलांस्की भी इस लिस्ट में हैं. साल 1977 में उन्होंने एक नाबालिग लड़की के साथ अवैध संबंध बनाने का अपराध माना था. साल 2018 में अकादमी ने उन्हें संगठन से निकाल दिया था.

विज्ञापन

एक्टर विल स्मिथ

एक्टर विल स्मिथ7 / 7

एक्टर विल स्मिथ भी इस लिस्ट में शामिल हैं. साल 2022 में ऑस्कर से एक्टर को बैन कर दिया गया था. दरअसल, इवेंट के दौरान उन्होंने स्टेज पर कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया था. इस घटना के बाद अकादमी ने सख्त कदम उठाते हुए स्मिथ को 10 साल तक ऑस्कर से जुड़े किसी भी इवेंट में शामिल होने से रोक दिया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन