OTT की 7 हिट सीरीज, जिनके दूसरे सीजन का इंतजार करती रह गई ऑडियंस; अभी तक नहीं कोई खबर

OTT 7 Web Series Sequels Unreleased: ओटीटी का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए आज कल ऑडियंस घर पर रहकर ही सीरीज देखना पसंद करती है. कई ओटीटी वेब सीरीज ऐसी भी हैं जिनके दूसरे सीजन बने ही नहीं. इन हिट सीरीज का इंतजार आज भी ऑडियंस कर रही है. चलिए जानते है इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

OTT 7 best web series second season
1 / 8

विज्ञापन

फर्जी

फर्जी2 / 8

शाहिद कपूर की 'फर्जी' भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2023 में ये सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी और फैंस इसके दीवाने हो गए थे. लेकिन आजतक इसका दूसरा सीजन नहीं बन पाया है. अभी भी लोग इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

तांडव

तांडव3 / 8

सैफ अली खान की फेमस सीरीज 'तांडव' का भी अभी तक दूसरा सीजन रिलीज नहीं हुआ है. साल 2021 में ये सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. वहीं इस सीरीज को ऑडियंस का काफी प्यार मिला था, लेकिन इसके बाद मेकर्स ने इस सीरीज का दूसरा सीजन बनाया ही नहीं. यहां तक की इसके दूसरे सीजन पर कोई अपडेट भी नहीं आया है.

माई

माई4 / 8

एक्ट्रेस साक्षी तंवर की 'माई' सीरीज का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. साल 2022 में आई इस क्राइम थ्रिलर सीरीज को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ये सीरीज ट्रेंडिंग बन गई थी. लेकिन इस सीरीज के सीक्वल का भी कोई अता-पता नहीं है.

विज्ञापन

गन्स एंड गुलाब्स

गन्स एंड गुलाब्स5 / 8

नेटफ्लिक्स की क्राइम कॉमेडी थ्रिलर वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' साल 2023 में रिलीज हुई थी. वहीं इस सीरीज में राजकुमार राव, दुल्कर सलमान और आदर्श गौरव जैसे स्टार्स ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था, लेकिन इस सीरीज का भी दूसरा सीजन अभी तक रिलीज ही नहीं हो पाया है.

अरण्यक

अरण्यक6 / 8

रवीना टंडन की 'अरण्यक' भी इस लिस्ट में शामिल है. नेटफ्लिक्स पर आई इस सीरीज को ऑडियंस का काफी प्यार मिला था, लेकिन इस सीरीज का भी अभी तक दूसरा सीजन रिलीज नहीं हो पाया है. फैंस अभी तक इसका इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

काला

काला7 / 8

अविनाश तिवारी, रोहन मेहरा और हितेन तेजवानी की इस सीरीज का भी अभी तक दूसरा सीजन रिलीज नहीं हो पाया है. ये सीरीज साल 2023 में जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी. वहीं फैंस को भी ये सीरीज काफी पसंद आई थी. लेकिन अभी तक फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं.

बार्ड ऑफ ब्लड

बार्ड ऑफ ब्लड8 / 8

इमरान हाशमी की 'बार्ड ऑफ ब्लड' का भी दूसरा सीजन अभी तक रिलीज नहीं हुआ है. साल 2019 में ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. वहीं फैंस ने इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया था. हालांकि इसके दूसरे सीजन का अभी तक कोई अपडेट नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन