4000 करोड़ की ‘Ramayana’ पर भारी पड़ी ये पुरानी रामायण, 39 साल से लोगों के दिलों पर कर रही राज
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' का टीजर रिलीज किया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. लेकिन आज हम आपको 39 साल पुरानी 'रामायण' के बारे में बताएंगे, जिसका मुकाबला कर पाना मुश्किल है.

रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण पार्ट 1' का टीजर आज यानी 2 अप्रैल को जारी किया गया है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्री राम के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म के टीजर को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
साई पल्लवी
2 / 6रामायण फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. रणबीर कपूर की फिल्म में साई पल्लवी माता सीता का रोल प्ले करने वाली हैं, तो वहीं छोटे भाई लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे नजर आने वाले हैं.
पुरानी रामायण में कितने एपिसोड थे
3 / 6हालांकि, आज हम आपको 39 साल पुरानी 'रामायण' के बारे में बताएंगे, जिसे 78 एपिसोड में रिलीज किया गया था और यह माइथोलॉजिकल धारावाहिक हर किसी का फेवरेट माना जाता है.
दूरदर्शन
4 / 6इस 'रामायण' को फिल्म मेकर रामानंद सागर ने बनाई थी, जिसे दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया जाता था. बता दें कि 2020 में लॉकडाउन के दौरान इस धारावाहिक द्वारा प्रसारित किया गया था और उसने दुनियाभर में नया मुकाम हासिल किया था.
रामायण रामानंद सागर
5 / 6दरअसल, रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर देखने के बाद यूजर्स अपनी राय भी देते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, फिल्म मेकर कितनी भी 'रामायण' बना ले. लेकिन साल 1987 में दूरदर्शन पर रिलीज हुई 'रामायण' का मुकाबला नहीं कर पाएंगे.
रणबीर कपूर फिल्म
6 / 6आपको बता दें कि रणबीर कपूर की 'रामायण' को बनाने में 4000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि फिल्म 'रामायण' लोगों को कितना पसंद आती है और बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करती है.



















