Netflix पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही 8 एपिसोड्स की सीरीज, रवि किशन की ड्रामा-कॉमेडी को भी पछाड़ा

Netflix Top Trending Series: ओटीटी पर इन दिनों कोरियन सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. ये सीरीज GenZ की फेवरेट बन गई हैं. आज हम एक ऐसी ही सीरीज की बात करने जा रहे हैं जो Netflix पर भारत में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में आपको डार्क हॉरर सीन्स देखने को मिलेंगे. अगर आप भी इस जॉनर के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की ये टॉप ट्रेंडिंग सीरीज आपके लिए परफेक्ट चॉइस है.

if wishes could kill netflix series
1 / 8

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 8

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही इस सीरीज का नाम 'इफ विशेज कुड किल' है. ये हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और आते ही ये सीरीज पहले नंबर पर छा गई है. वहीं इस सीरीज की कहानी को पार्क जूंग-सेओप ने लिखा है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 8

इस ट्रेंडिंग सीरीज की कहानी की बात करें तो इसमें हाई स्कूल के बच्चों की कहानी को दिखाया गया है. इन बच्चों को 'गिरिगो' नाम का एक मोबाइल एप मिलता है. वहीं ये ऐप सभी विशेज को पूरा करने का दावा करता है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक छात्र की रहस्यमयी तरीके से मौत हो जाती है.

कहानी में छिपी मर्डर मिस्ट्री

कहानी में छिपी मर्डर मिस्ट्री4 / 8

कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे उस छात्र की मौत का कनेक्शन मोबाइल की ऐप से निकलता है. वहीं धीरे-धीरे और भी स्टूडेंट्स इसमें फंसने लगते हैं. अब छात्रों का एक गैंग इसके पीछे की रियलिटी का पता लगाना शुरू कर देते हैं.

विज्ञापन

इन किरदारों की है कहानी

इन किरदारों की है कहानी5 / 8

सीरीज की कहानी में यू से-आह, लिम ना-री, किम गियोन-वू, कांग हा-जून और चोई ह्योंग-वूक जैसे बच्चे लीड रोल में हैं और इन्हीं के इर्द-गिर्द कहानी घूम जाती है. अगर आप भी इस कहानी को डिटेल में जानना चाहते हैं तो इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

रवि किशन की सीरीज को छोड़ा पीछे

रवि किशन की सीरीज को छोड़ा पीछे6 / 8

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेडिंग सीरीज ने रवि किशन की 'मामला लीगल है' सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है. जबकि रवि किशन की ये सीरीज हफ्तों से पहले नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए थी, लेकिन अब 'इफ विशेज कुड किल' ने 'मामला लीगल है' को पीछे धकेल दिया है.

विज्ञापन

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट7 / 8

'इफ विशेज कुड किल' की स्टारकास्ट की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के सीन्स काफी फेमस होने लगे हैं. इसकी कास्ट की बात करें तो इसमें जेओन सो-यंग, कांग मी-ना, बेक सन-हो और ह्यून वू-सेओक लीड रोल में हैं.

सीरीज की IMDb रेटिंग

सीरीज की IMDb रेटिंग8 / 8

'इफ विशेज कुड किल' की आईएमडीबी रेटिंग भी टॉप है. इस सीरीज की अभी तक रेटिंग 7.1 है. वहीं भारत में भी ऑडियंस को ये सीरीज काफी पसंद आ रही है, ये ही वजह है कि ये भारत में नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन