Netflix के Lock Upp 2 में एलिमिनेशन, पहले ही हफ्ते ये कंटेस्टेंट हुआ आउट; टूटा विनर बनने का सपना

Lock Upp 2 First Elimination: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. वहीं शो का पहला एलिमिनेशन भी हो गया है. 15 कंटेस्टेंट्स में से किसी एक कंटेस्टेंट की जर्नी खत्म हो गई है और वो शो से बाहर हो गया है. चलिए जानते हैं पहले हफ्ते किस कंटेस्टेंट का पत्ता कटा है.

lock upp 2 elimination (4)
1 / 6

विज्ञापन

नॉमिनेटेड सदस्यों में से कोई एक हुआ एलिमिनेट

नॉमिनेटेड सदस्यों में से कोई एक हुआ एलिमिनेट2 / 6

2 दिन के ब्रेक के बाद शनिवार की रात 'लॉक अप 2' का जजमेंट डे वाला एपिसोड रिलीज किया गया. नॉमिनेटेड 5 सदस्यों में से किसी 1 कंटेस्टेंट की 'लॉक अप 2' की जर्नी खत्म होती दिखाई दी. इस बात की घोषणा शो के जज फराह खान और रितेश देशमुख ने की.

विज्ञापन

ये कंटेस्टेंट्स थे नॉमिनेट

ये कंटेस्टेंट्स थे नॉमिनेट3 / 6

पिछले हफ्ते शो से आउट होने के लिए 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड थे. इनमें आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, श्रेष्ठा अय्यर, माधुरी जैन ग्रोवर और सूफी मोतीवाला का नाम शामिल था. वहीं इनमें सबसे पहले सूफी मोतीवाला सेफ हो गए.

कौन हुआ एलिमिनेट?

कौन हुआ एलिमिनेट?4 / 6

सूफी मोतीवाला के सेफ होने के बाद श्रेया कालरा भी सुरक्षित हो गईं. वहीं माधुरी जैन ग्रोवर ने अपना सीक्रेट शेयर कर खुद को सेफ कर लिया. वहीं आकांक्षा चमोला और श्रेष्ठा अय्यर में से किसी एक का पत्ता कटना तय था. वहीं दोनों में से श्रेष्ठा अय्यर शो से एलिमिनेट हो गई हैं.

विज्ञापन

फराह खान और रितेश देशमुख ने की घोषणा

फराह खान और रितेश देशमुख ने की घोषणा5 / 6

श्रेष्ठा अय्यर का विनर बनने का सपना टूट चुका है. फराह खान और रितेश देशमुख ने जैसे ही श्रेष्ठा अय्यर के एलिमिनेशन की घोषणा की, वैसे ही श्रेष्ठा की आंखों से आंसू टपकने लगे. वहीं आकांक्षा, फराह खान और रितेश देशमुख को गले लगाते हुए श्रेष्ठा शो से चली गईं.

'लॉक अप' में होगी वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री

'लॉक अप' में होगी वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री6 / 6

बता दें पहले हफ्ते में श्रेष्ठा अय्यर का गेम बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले वीक दिखाई दिया और ये ही वजह है कि वो एलिमिनेट हो गईं. श्रेष्ठा के जाने के बाद अब 'लॉक अप 2' में 14 कंटेस्टेंट्स रह गए हैं. हालांकि आज यानी 6 जुलाई के एपिसोड में शो में शिल्पा शिंदे वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बनकर आ रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन