Best Color For Walls: दीवाली से पहले घर की सफाई करवाई जाती है और घर पर लोग सफेदी या पेंट भी करवाते हैं. दीवाली साल का सबसे बड़ा त्योहार कहा जाता है और इसीलिए दीवाली से पहले घर को खूबसूरत लुक देने का मन करता है. ऐसे में अगर आप भी घर पेंट करवाना चाहते हैं तो यहां आपके लिए ऐसे 7 रंगों के बारे में बताया जा रहा है जो घर पर कमाल के लगते हैं. ये रंग घर को मोडर्न और एक्सपेंसिव लुक देते हैं और इनसे घर खुला-खुला और बड़ा भी लगता है.
घर के लिए बेस्ट 7 रंग
ऑफ व्हाइट
घर के इंटीरियर के साथ ऑफ व्हाइट रंग आसानी से मैच हो जाता है. इससे घर खुला-खुला और चमकदार भी लगता है. अगर घर में वुडन फर्नीचर है तो यह ऑफ व्हाइट दीवारें अच्छी लगती हैं.
बेज घर को सोफेसिटिकेटेड लुक देता है. इससे घर वॉर्म लगता है. खासकर लिविंग रूम और बेडरूम के लिए यह रंग परफेक्ट लगता है.
ग्रे और बेज के कोंबिनेशन को ग्रेज कहते हैं. आप अपने घर को ग्रेज से रंग सकते हैं. इसके साथ सफेद फर्नीचर, लकड़ी का फर्नीचर और मैटेलिक डेकोर अच्छा लगता है.
आप घर को पाउडर ब्लू रंग से भी रंग सकते हैं. पाउड ब्लू रंग के साथ हल्के परदे और मिनिमल फर्नीचर अच्छा लगता है. खासकर छोटे कमरों में यह रंग अच्छा लगता है.
नेचर इंस्पायर्ड लुक के लिए घर पर सेज ग्रीन रंग करवाया जा सकता है सेज ग्रीन चटख रंग नहीं है और इसीलिए घर को शांत और सॉफ्ट एहसास देता है. इसे बेडरूम, स्टडी रूप या लिविंग एरिया में करवा सकते हैं.
म्यूटेड पीच एलिगेंट और वॉर्म कलर है. यह ऑरेंज या ब्राउट पीच से अलग होता है और इसके साथ ऑफ व्हाइट, क्रीम या गोल्डन डेकोरेशन अच्छी तरह मैच होती है.
ब्राउन, ग्रे और बेज के बीच का सॉफ्ट शेड है वॉर्म टोप. यह घर को प्रीमियम लुक देता है. इसके साथ मॉडर्न फर्नीचर और वुडेन फ्लोरिंग का कॉम्बिनेशन अच्छा लगता है.
इन बातों का ध्यान रखकर चुनें पेंट
- घर के लिए पेंट चुनते समय घर के साइज, घर पर कितनी प्राकृतिक रोशनी आती है, फर्नीचर का रंग और फ्लोरिंग का भी ध्यान रखें.
- छोटे और कम रोशनी वाले कमरे में हल्के शेड्स ज्यादा खुले हुए दिखते हैं और कमरा अगर बड़ा है और उसमें अच्छी रोशनी आती है तो गहरे अर्दी शेड्स का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- पूरे घर में अगर एक ही रंग करवाना है तो ऑफ व्हाइट, हल्का ग्रेज या बेज रंग चुना जा सकता है. ये न्यूट्रल शेड्स अच्छे ऑप्शंस साबित होते हैं.
यह भी पढ़ें – बाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी