कृतिका कामरा से लेकर आलिया भट्ट तक, इन सेलिब्रिटी दुल्हनों ने साड़ी को फिर बनाया वेडिंग ट्रेंड, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री कृतिका कामरा से लेकर आलिया भट्ट तक इन अभिनेत्रियों ने शादी में लहंगे की जगह पर साड़ी चुनी है. इस ऑउटफिट में वो काफी सुंदर भी लग रही है. चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में

Alia kritika
1 / 6

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है. हाल ही में साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने  शादी रचाई थी. वहीं 5 मार्च को अभिनेत्री कृतिका कामरा ने शादी कर ली है. लेकिन आज हम आपको उन 5  सेलिब्रिटी दुल्हनों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी शादी में लहंगे की जगह साड़ी को पहनी है. आपको बता दें कि कृतिका कामरा ने अपनी शादी में लहंगे की जगह पर साड़ी पहनी है.

विज्ञापन

समंथा रुथ प्रभु

समंथा रुथ प्रभु2 / 6

लिस्ट में पहला नाम साउथ की मशहूर अभिनेत्री समंथा रुथ प्रभु का नाम आता है. समंथा ने अपनी शादी में लहंगे की जगह साड़ी को शादी में पहनने का फैसला लिया था. उन्होंने अपनी शादी में लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी.

विज्ञापन

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट3 / 6

दूसरे नंबर पर बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का नाम शामिल है. आलिया ने अपनी शादी में आइवरी रंग की ऑर्गेंजा सब्यसाची साड़ी पहनी थी. इस आउटफिट में आलिया काफी क्यूट और प्यारी लग रही थी. उनके इस ड्रेस की हर कोई तारीफ कर रहा था. आलिया भट्ट ने एक्टर रणबीर कपूर से शादी रचाई है.

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण4 / 6

तीसरे स्थान पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम शुमार है. दीपिका ने अपनी शादी पर लहंगा न पहनकर सबको हैरान कर दिया था. उन्होंने अपनी शादी में सोने की कढ़ाई वाली साड़ी पहनी थी. दीपिका अपनी शादी में पारंपरिक मंदिर के गहने पहने हुए भी नजर आई थी. अभिनेत्री ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ सात फेरे लिए थे.

विज्ञापन

नयनतारा

नयनतारा5 / 6

चौथे स्थान पर साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा का नाम आता है. नयनतारा ने विग्नेश शिवन से शादी रचाई है. उन्होंने अपनी शादी में लाल रंग की साड़ी पहनी थी. बता दें कि नयनतारा ने अपनी शादी में साड़ी के साथ, जो ब्लाउज पहना था उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था.

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा 6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का नाम आता है. सोनाक्षी ने शादी जहीर इकबाल से की है. ये कपल सोशल मीडिया पर अकसर ट्रेंड करते हुए नजर आते हैं. सोनाक्षी ने अपनी शादी में चेरी-रेड ब्रोकेड साड़ी पहनी थी. इन अभिनेत्रियों ने एक बार फिर लहंगे की जगह साड़ी पहन कर साड़ी को ट्रेंड में ला दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन