Netflix पर आते ही छाई 3 महीने पुरानी ये ‘डिजास्टर’ फिल्म, टॉप ट्रेंडिंग में बनाई जगह

आप भी ओटटीटी देखने के लिए कोई फिल्म की तलाश में हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी. लेकिन इस फिल्म की ओटीटी पर आते ही किस्मत चमक गई है.

Baby Do Die Do
1 / 5
Netflix पर आते ही छाई ये ‘डिजास्टर’ (PIC- Netflix India, Youtube)

आज के दौर में हर कोई ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं. यही कारण हैं कि लोग इसके लिए ओटीटी के महंगे-महंगे सब्सक्रिप्शन भी लेते हैं. अगर आपको पास भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों ओटीटी पर खूब देखी जा रही है. इस मूवी को देखने के बाद लोग दूसरे को देखने की सलाह भी देते हुए नजर आ रहे हैं.  

विज्ञापन

बेबी डू डाई डू फिल्म

बेबी डू डाई डू फिल्म2 / 5

हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो सिनेमाघरों में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. यह फिल्म दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित नहीं हुई थी. लेकिन इन दिनों यह मूवी ओटीटी पर दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है और ओटीटी पर टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में विस्तार से.

विज्ञापन

बेबी डू डाई डू फिल्म कब हुई थी रिलीज

बेबी डू डाई डू फिल्म कब हुई थी रिलीज3 / 5

हम जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि हुमा कुरैशी की मूवी 'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) है. यह एक डॉर्क कॉमेडी और एक्शन-थ्रिलर से भरपूर है. इस मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. बता दें कि यह मूवी सिनेमाघरों में 3 जुलाई 2026 को रिलीज किया गया था.

बेबी डू डाई डू फिल्म कहां देखें?

बेबी डू डाई डू फिल्म कहां देखें?4 / 5

इस मूवी की कहानी दर्शकों को पूरे टाइम स्क्रीन से नजरें नहीं हटती है. हुमा की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर टॉप-10 में ट्रेंडिंग कर रही है. दरअसल, फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही ह. इस मूवी में हुमा ने एक सीरियल किलर लेडी का रोल प्ले किया है.

विज्ञापन

बेबी डू डाई डू फिल्म आईएमडीबी रेटिंग

बेबी डू डाई डू फिल्म आईएमडीबी रेटिंग5 / 5

अगर आपको एक्शन-थ्रिलर वाली फिल्में देखना पसंद है, तो आपको हुमा कुरैशी की यह मूवी काफी पसंद आने वाली है. इस मूवी को आईएमडीबी पर 10 में से 6 की रेटिंग देखने को मिली है. फिल्म में हुमा के साथ सिकंदर खेर, सीमा पाहवा, चंकी पांडे, रचित सिंह और हिमांशु मलिक ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन