बचपन के खेल में छिपा मौत का खूनी तांडव, हारने पर चलेगी सीधा गोली, वीकेंड पर जरूर देखें 7.9 IMDb रेटिंग वाली ये खतरनाक थ्रिलर सीरीज
Korean drama Squid Game: कुछ ऑनलाइन सीरीज इतनी खतरनाक होती हैं. उनको एक बार देख लेने से हफ्तों तक उसकी कहानी दिमाग से नहीं निकलेगी. अगर आपको भी कोई थ्रिलर कहानी पसंद है तो यह सीरीज आपके लिए ही बनी है. इसमें बच्चों के खेल में मौत का तांडव छिपा हुआ है.

2 / 9ऑनलाइन पर कई थ्रिलर सीरीज आती हैं, लेकिन कुछ ऐसी होती हैं जो दिल की धड़कन रोक देती हैं. ऐसी ही एक बेहद खतरनाक और रोमांचक सीरीज है स्क्विड गेम (Squid Game). यह कोरियन शो आपके होश उड़ा सकता है. (Credit- Printerest)
3 / 9यह सीरीज बच्चों के खेलों को इतना खौफनाक बना देता है कि देखते ही देखते मौत का तांडव शुरू हो जाता है. सीरीज की कहानी एक गरीब आदमी सांग गी-हून के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके बाद यह विकराल रूप ले लेता है. (Credit- Printerest)
4 / 9सीरीज में सांग गी-हून कर्ज में डूबा हुआ है और जीवन से हार चुका है. तभी उसे एक रहस्यमयी निमंत्रण मिलता है. इसमें 456 लोग शामिल होते हैं, जो सब पैसे की भारी तंगी में हैं. (Credit- Printerest)
5 / 9इन लोगों को बताया जाता है कि वे बचपन के सरल खेल खेलेंगे और जीतने पर बहुत बड़ी रकम मिलेगी. लेकिन हारने का मतलब है मौत! गोली मारकर बाहर कर दिया जाता है. हर खेल में हारने वाला सीधे मर जाता है. (Credit- Printerest)
6 / 9खेल जैसे रेड लाइट ग्रीन लाइट, डालगोना कैंडी काटना, टग ऑफ वॉर और मार्बल्स, ये सब बचपन में हम खेलते थे, लेकिन यहां इनमें खून की नदियां बहती हैं. खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते हैं, दोस्ती टूटती है और इंसानियत का सच सामने आता है. (Credit- Printerest)
7 / 9यह सीरीज सिर्फ एक्शन नहीं दिखाती, बल्कि समाज की सच्चाई भी बताती है. पैसे के लिए इंसान कितना नीचे गिर सकता है? हर एपिसोड में ट्विस्ट आता है और अंत तक आप सोचते रहते हैं कि कौन बचेगा. (Credit- Printerest)
8 / 9स्क्विड गेम को दुनिया भर में खूब पसंद किया गया. IMDb पर इसकी रेटिंग 7.9 है, जो बताती है कि लाखों लोगों ने इसे देखा और सराहा. पहला सीजन इतना हिट हुआ कि पूरी दुनिया में चर्चा हुई. अभी तक इसके तीन सीजन आ चुके हैं, लेकिन पहला सीजन सबसे ज्यादा डरावना और मजेदार है. (Credit- Printerest)
9 / 9अगर आप थ्रिलर, सस्पेंस और डरावनी कहानी पसंद करते हैं, तो यह सीरीज आपके लिए परफेक्ट है. Netflix पर उपलब्ध है. वीकेंड पर इस सीरीज को जरूर देखें. इसकी कहानी आपको हफ्तों तक याद रहेगी. (Credit- Printerest)



















