Highest-Paid Actress: फिल्म साइन करते ही करोड़ों मांगती हैं साउथ की ये 5 एक्ट्रेसेज, नयनतारा से लेकर रश्मिका मंदाना तक का नाम शामिल
बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की हसीनाएं अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रही हैं. लेकिन क्या आपने सोचा है कि यह एक्ट्रेसेस फिल्म के लिए कितना फीस चार्ज करती है. आज हम आपको साउथ की पांच लेडिस सुपरस्टार के बारे में बताएंगे जो एक फिल्म के लिए करोड़ों की फीस लेती है.

आज हम साउथ की 5 अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जो एक फिल्म के लिए 10 से 20 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करती है. दरअसल पहले फिल्मों में हीरोइन सिर्फ ग्लैमर और गाने तक ही सीमित रहती थी. लेकिन मौजूदा समय में फिल्म का पूरा सीन बदल गया है. अब पन-इंडिया प्रोडक्ट्स और ओटीटी के विस्तार में इन अभिनेत्री को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा है. चलिए जानते हैं उन 5 अदाकारा की फीस के बारे में.
तृषा कृष्णन
2 / 6लिस्ट में पहला नाम साउथ की मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन का नाम आता है. तृषा कृष्णन पिछले दो दशकों से लोगों का मनोरंजन कर रही है. बता दें कि तृषा एक फिल्म के लिए 10-12 करोड़ रुपये बतौर फीस चार्ज करती है.
नयनतारा
3 / 6दूसरे नंबर पर नयनतारा का नाम शामिल है. नयनतारा ने बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म जवान से डेब्यू किया था. इस फिल्म में काम करने के लिए नयनतारा ने मेकर्स से 10 करोड़ रुपये वसूले थें.
रश्मिका मंदाना
4 / 6तीसरे स्थान पर रश्मिका मंदाना का नाम मौजूद है. हाल ही में रश्मिका ने विजय देवरकोंडा से शादी रचाई है. आपको बता दें कि साउथ की मशहूर अदाकारा रश्मिका मंदाना एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये बतौर फीस चार्ज करती है.
साई पल्लवी
5 / 6चौथे स्थान पर साई पल्लवी का आता है. साई पल्लवी ग्लैमर से दूर रहकर सिर्फ अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रही हैं. बता दें कि फिल्मों के लिए साई पल्लवी 5 करोड़ रुपये बतौर फीस चार्ज करती है. लेकिन नितेश तिवारी की 'रामायण' फिल्म में काम करने के लिए साई पल्लवी ने 18-20 करोड़ रुपये वसूले हैं.
सामंथा रुथ प्रभु
6 / 6लिस्ट में आखिरी नाम सामंथा रुथ प्रभु का काबिज है. यह एक तेलुगू अभिनेत्री हैं, जिन्हें लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं. सामंथा एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये बतौर फीस चार्ज करती हैं.



















