8.2 IMDb रेटिंग वाली 5 एपिसोड की सीरीज, Netflix पर आते ही छाई, OTT पर है मस्ट वॉच

Hello Bacchon OTT Trending: अगर आप बच्चों के लिए किसी अच्छे कंटेंट की तलाश कर रहे हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो ओटीटी पर आते ही छा गई है. इस वीकेंड उसे आप घर बैठे निपटा सकते हैं.

Hello Bacchon Streaming On Netflix
1 / 7
Hello Bacchon Streaming On Netflix

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म या फिर सीरीज रिलीज होती हैं. इसमें कुछ कई हफ्तों तक ओटीटी पर छाई होती हैं तो कुछ आते ही गायब हो जाती हैं उन्हें खास रिस्पांस नहीं मिलता है. ऐसे में अगर दर्शक बच्चों के लिए किसी अच्छे कंटेंट की तलाश कर रहे हैं तो इस हफ्ते ओटीटी पर एक 5 एपिसोड की ऐसी सीरीज को रिलीज किया गया है, जो आप इस वीकेंड विंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

सच्ची घटना से प्रेरित है कहानी

सच्ची घटना से प्रेरित है कहानी2 / 7

दरअसल, हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं ये वेह शो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. इसमें बच्चों के फेवरेट टीचर की कहानी को दिखाया गया है, जो बड़े एंत्रप्रेन्योर के तौर पर जाने जाते हैं. इस सीरीज में 5 एपिसोड्स हैं, जिसे आप परिवार के साथ इस हफ्ते विंज वॉच कर सकते हैं. (Photo- Youtube)

विज्ञापन

अलख पांडे की है कहानी

अलख पांडे की है कहानी3 / 7

जिस सीरीज की बात की जा रही है वो कोई और नहीं बल्कि फिजिक्स टीचर और एंत्रप्रेन्योर अलख पांडे की कहानी है. वह भारत के फेवरेट फिजिक्स टीचर हैं. उन्होंने बच्चों की सुविधा के लिए फिजिक्सवाला बनाया. इस सीरीज का टाइटल 'हैलो बच्चों' है. (Photo- Youtube)

'हैलो बच्चों' नेटफ्लिक्स पर हुई है रिलीज

'हैलो बच्चों' नेटफ्लिक्स पर हुई है रिलीज4 / 7

सीरीज 'हैलो बच्चों' को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. इसमें विनीत कुमार सिंह लीड रोल में हैं. इसके अलावा सीरीज में विक्रम कोचर, गिरिजा ओक और कुणाल शर्मा जैसे कलाकार भी अहम रोल में नजर आए हैं. इसका निर्देशन अभिषेक यादव ने किया है. (Photo- Youtube)

विज्ञापन

8.2 है आईएमडीबी रेटिंग

8.2 है आईएमडीबी रेटिंग5 / 7

विनीत कुमार सिंह स्टारर इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात की जाए तो इसे 8.2 रेटिंग मिली है. इसमें आपको फिजिक्सवाला के सीईओ अलख पांडे की कहानी देखने के लिए मिलेगी. (Photo- Youtube)

दमदार लगी कहानी

दमदार लगी कहानी6 / 7

इस वेब शो के हर एपिसोड में अलख पांडे की कहानी तो चलती ही है लेकिन साथ-साथ अलंख पांडे के स्टूडेंट्स की कहानी भी चलती रहती है. इसके हर एपिसोड में एक नए स्टूडेंट की कहानी देखने के लिए मिलती है. (Photo- Youtube)

विज्ञापन

दो बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है स्टोरी

दो बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है स्टोरी7 / 7

इसके साथ ही 'हैलो बच्चों' में ऐसे दो बच्चों की भी कहानी देखने के लिए मिलती है, जिनके पास पैसे नहीं होते हैं लेकिन वह पढ़ना चाहते हैं. इसमें दिखाया गया है कि कैसे वो बच्चों फिजिक्सवाला की मदद से पढ़ते हैं. इसमें दोस्ती की मिसाल भी देखने के लिए मिलती है. (Photo- Youtube)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन