Home Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने द‍िए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI

RBI MPC Meeting October 2026: 5 से 7 अक्टूबर 2026 तक होने वाली RBI MPC बैठक में रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 5.50% हो सकता है. जानिए आपकी होम लोन EMI पर कितना असर पड़ेगा.

Home Loan EMI Hikes Alert

7 अक्टूबर को रिजर्व बैंक रेपो रेट में 25 bps की बढ़ोतरी कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो इसका असर आपकी ईएमआई पर होगा. (फोटो क्रेड‍िट - एआई)

दिवाली का त्योहारी सीजन बस करीब है और इस दौरान लोग नया घर, गाड़ी या इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने की प्लानिंग कर रहे होते हैं. लेकिन इस बार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक से पहले आई एक खबर ने आम आदमी के बजट पर चिंता के बादल छा दिए हैं.

विज्ञापन

बाजार विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों के अनुसार, रिजर्व बैंक दिवाली से ठीक पहले रेपो रेट (Repo Rate) में बढ़ोतरी कर सकता है, जिससे आपकी लोन EMI महंगी हो सकती है.

विज्ञापन

5 से 7 अक्टूबर को होगी MPC की बैठक

आरबीआई की 6 सदस्यीय मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की अहम बैठक 5 से 7 अक्टूबर 2026 तक होने जा रही है. 7 अक्टूबर को रिजर्व बैंक के गवर्नर इस बैठक में लिए गए फैसलों का ऐलान करेंगे.

बिजनेस स्टैंडर्ड के सर्वे में शामिल 10 में से 8 प्रमुख अर्थशास्त्रियों का मानना है कि RBI इस बार रेपो रेट में 0.25% (25 बेसिस प्वाइंट) की बढ़ोतरी कर सकता है. अगर यह बढ़ोतरी होती है, तो रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.50% हो जाएगा.

विज्ञापन

अक्‍टूबर में रेपो रेट बढ़ता है, तो यह फरवरी 2023 के बाद पहली बार होगा जब रिजर्व बैंक दरों में बढ़ोतरी करेगा.

क्यों रेपो रेट बढ़ाने की तैयारी में है RBI?
आरबीआई के सामने इस समय महंगाई को काबू में रखने और देश की आर्थिक ग्रोथ को बनाए रखने की दोहरी चुनौती है. अगस्त 2026 में खुदरा महंगाई (Retail Inflation) बढ़कर 4.82% पर पहुंच गई, जो लगातार तीसरे महीने आरबीआई के 4% के लक्ष्य से ऊपर रही. सब्जियों, खाद्य पदार्थों और ऊर्जा की बढ़ती कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ा है.

विज्ञापन

थोक महंगाई भी बढ़कर 9.92% पर पहुंच गई है. मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं. इस साल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया करीब 6% तक कमजोर हुआ है. विदेश में ऊंची ब्याज दरों के चलते भारत में विदेशी निवेश और रुपये को मजबूती देने के लिए दरों में बढ़ोतरी जरूरी लग रही है.

आपकी जेब और EMI पर क्या पड़ेगा असर?
अगर रिजर्व बैंक रेपो रेट बढ़ाता है, तो सभी कमर्शियल बैंक (SBI, HDFC, ICICI आदि) तुरंत अपने रेपो-लिंक्ड लोन (RLLR) की ब्याज दरें बढ़ा देंगे. जिन लोगों का होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन चल रहा है, उनकी मासिक किश्त (EMI) बढ़ जाएगी या फिर लोन की समय सीमा (Tenure) बढ़ जाएगी.

विज्ञापन

त्योहारों के मौके पर अगर आप कोई नया लोन लेने की सोच रहे हैं, तो 7 अक्टूबर को आने वाली आरबीआई की पॉलिसी का इंतजार करना बेहतर होगा. अगर आपकी पुरानी EMI चल रही है, तो अपने होम लोन बैंक से बात करके फिक्स्ड रिपेमेंट या प्री-पेमेंट के विकल्पों पर विचार कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ