अर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
3 Monkeys First Poster: अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘3 मंकीज’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस मूवी का निर्देशन अब्बास-मस्तान कर रहे हैं. एक्टर इससे पहले आदित्य धर की ‘धुरंधर’ में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं.
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘3 मंकीज’ (3 Monkeys) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. एक्टर के फैंस भी उनकी फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. इससे पहले अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह की मूवी ‘धुरंधर’ में मेजर इकबाल का काफी शानदार किरदार निभाया था. एक्टर के इस किरदार की जमकर तारीफ हुई थी. वहीं अब एक्टर की अपनी नई थ्रिलर फिल्म से बड़े पर्दे पर कोहराम मचाने वाले हैं.
आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल की नई मूवी ‘3 मंकीज’ का ऐलान कर दिया गया है. इस फिल्म में अर्जुन रामपाल के साथ-साथ विशाल जेठवा, तेनजिन दल्हा और मुस्तफा बर्मावाला नजर आने वाले हैं. इस मूवी का पहले मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद अर्जुन के जबरा फैन मूवी के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं. बता दें कि एक्टर की इस मूवी का निर्देशन अब्बास-मस्तान कर रहे हैं. अर्जुन रामपाल की फिल्म 3 मंकीज का ऐलान गांधी जयंती के मौके पर किया गया है.
अर्जुन रामपाल की नई मूवी ‘3 मंकीज’ को आज के समय पर तैयार किया गया है. फिल्म के मोशन पोस्टर में फिल्म के किरदारों की झलक को दिखाया गया है. हालांकि, मूवी को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. इस मूवी के मोशन पोस्टर में पारंपरिक लाइन ‘बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो’ को बड़ी ही सादगी के साथ बदलकर ‘सब देखो, अपनी सुनो, बेखौफ बोलो’ कर दिया गया है. वहीं फिल्म में तीन किरदार को इंट्रोड्यूस किया गया है, जिनका नाम अमर, अकबर और एंथनी रखा गया है.
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ से ‘3 मंकीज’ का होगा क्लैश
‘3 मंकीज’ स्टार कास्ट की बात करें, तो इस फिल्म में एक्टर अर्जुन रामपाल के साथ विशाल जेठवा, मुस्तफा बर्मावाला और तेनजिन दल्हा अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं. एक्टर की यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. बता दें कि अर्जुन की इस मूवी का बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर की मूवी ‘ईठा’ से क्लैश होने वाला है. हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी मूवी अपना जलवा दिखा पाती है.