Asian Games 2026: पाकिस्तान के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे अभिषेक शर्मा, 7 छक्कों की मदद से ठोकी तूफानी फिफ्टी

एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी की दिल जीत लिया है. मुश्किल पिच पर उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया. उन्होंने पारी में सात गगनचुंबी सिक्स लगाए.

IND VS PAK

एशियन गेम्स में अभिषेक शर्मा का कमाल (Image: Instagram/indiancricketteam)

IND vs PAK: एशियन गेम्स में भारत के लिए 14वां दिन काफी अहम है. क्रिकेट में टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान से है. भारत के पास लगातार दूसरी बार गोल्ड जीतने का सुनहरा मौका है. ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इसकी नींव रख दी है. उन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर तूफानी फिफ्टी लगा दी. अभिषेक ने टीम इंडिया को मुकाबले में मजबूती दिलाई है. वैभव सूर्यवंशी का उन्हें साथ नहीं मिला. इसके बावजूद वो मुश्किल पिच पर डटे रहे. पिच पर खेलना बिल्कुल भी आसान नहीं हो रहा था. अभिषेक ने संयम बरकरार रखा और कमजोर गेंदों को बाउंड्री से बाहर फेंका.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा की शानदार पारी

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पिच काफी मुश्किल थी. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को शुरुआत में खेलने में काफी दिक्कत हुई. बॉल बहुत ज्यादा घूम भी रही थी. 28 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा. वैभव 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद संजू सैमसन ने पिच पर कदम रखा. वो भी 2 रन बनाकर आउट हो गए.

विज्ञापन

भारत मुश्किल में फंस गया था लेकिन अभिषेक शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 28 गेंदों में 61 रन जड़ दिए. अभिषेक ने 3 चौके और 7 सिक्स लगाकर पाकिस्तान को पूरी तरह दबाव में ला दिया. उन्हें अय्यर का अच्छा साथ मिला. अभिषेक ने एक बार फिर नॉकआउट मैच में जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया. वो अब टी20 इंटरनेशनल में किसी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में दो फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने के मामले में विराट कोहली की बराबरी पर आ गए हैं.

विज्ञापन

अभिषेक ने निकाली सैम अयूब की हेकड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ तेज शुरुआत टीम को दिलाई. 2 ओवर में 28 रन बन गए. हालांकि सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल पाए. सैम अयूब के तीसरे ओवर की पहले गेंद पर वैभव आउट हो गए. बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया. अयूब ने वैभव के आउट होने का खूब जश्न मनाया. अभिषेक ने उनके जश्न पर पानी फेर दिया. उन्होंने अयूब की चौथी गेंद पर लॉन्ग ऑन पर शानदार सिक्स लगा दिया. इसके बाद अभिषेक ने उनकी आखिरी दो गेंदों में जबरदस्त चौके लगाए. अयूब ने 15 रन अपने ओवर में दिए. अभिषेक ने रन गति को बिल्कुल भी धीमा नहीं होने दिया. उन्होंने फाइनल मुकाबले में 217.86 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर कहर मचा दिया. उनकी ये पारी हमेशा याद रखी जाएगी. .

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ