Friday OTT Release: इस शुक्रवार को होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट

आपको भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए 5 ऐसी फिल्में और सीरीज लेकर आए हैं, जो 20 मार्च यानी शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

friday release
1 / 6

आज यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को रिलीज किया गया है. वहीं अब 20 मार्च यानी शुक्रवार को ओटीटी पर भी कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं कि इस शुक्रवार को कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं.

विज्ञापन

डेडलॉक सीजन 2

डेडलॉक सीजन 22 / 6

लिस्ट में पहला नाम 'Deadloch Season 2' का आता है. इस सीरीज का पहला सीजन लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था. इस सीजन में दिखा गया है कि एडी रेडक्लिफ (मैडलीन सामी) अपने पुराने साथी की मौत की जांच कर रही है. लेकिन यह मामला सुलझने की वजह और उलझता हुआ नजर आता है.यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी.

विज्ञापन

चिरैया

चिरैया3 / 6

दूसरे स्थान पर 'Chiraiya' का नाम मौजूद है, जो एक सोशल ड्रामा फिल्म है. इस मूवी में कमलेश (दिव्या दत्ता) की कहानी दिखाई गई है, जो एक आदर्श बहू है. लेकिन फिल्म में ऐसा ट्विस्ट आता है कि कमलेश की पूरी कहानी बदल जाती है. यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी.

द राइज ऑफ द रेड हॉट चिली पेपर्स: अवर ब्रदर, हिलेल

द राइज ऑफ द रेड हॉट चिली पेपर्स: अवर ब्रदर, हिलेल4 / 6

तीसरे स्थान पर 'द राइज ऑफ द रेड हॉट चिली पेपर्स: अवर ब्रदर, हिलेल' का नाम शामिल है. यह डॉक्यूमेंट्री रेड हॉट चिली पेपर्स की शुरुआत की कहानी दिखाई गई है. इतना ही नहीं इस डॉक्यूमेंट्री में आपको संघर्ष और दोस्ती की कहानी भी देखने को मिलने वाली है.

विज्ञापन

बॉर्डर 2

बॉर्डर 25 / 6

चौथे स्थान पर 'बॉर्डर 2' का नाम काबिज है. सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. इस फिल्म में  सनी पाजी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम किरदार में नजर आए थे. आपने अभी तक बॉर्डर 2 नहीं देखा है, तो इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

कासरगोड दूतावास

कासरगोड दूतावास6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम 'Kasaragod Embassy' का आता है. इस मूवी में आपको दो कजिन की कहानी दिखाई गई है, जो केरल में पासपोर्ट जालसाजी की दुनिया का शिकार हो जाते हैं. इतना ही नहीं यह फिल्म जैसे जैसे आगे बढ़ती है, तो खतरनाक खेल में बदल जाती है. आप इसे जी5 पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन