Dhurandhar 2 OTT Release: अब Netflix पर नहीं, बल्कि इस OTT प्लेटफॉर्म पर नजर आएगी धुरंधर 2, डील हुई फाइनल

Dhurandhar 2 OTT Release: धुरंधर ने सिनेमाघरों में तहलका मचा रखा है. इसी बीच फिल्म के OTT रिलीज की चर्चा भी तेज हो चली है. पहले वाली धुरंधर Netflix पर आई थी. लेकिन धुरंधर 2 की डील इस OTT प्लेटफॉर्म ने अपने नाम कर ली है. आइए जानते हैं.

dhurandhar 2 ott release
1 / 8
dhurandhar 2 ott release

विज्ञापन

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 22 / 8

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में धमाका कर रही है. यह स्पाई थ्रिलर फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. पहले पार्ट 'धुरंधर' ने नेटफ्लिक्स पर खूब व्यूज बटोरे थे, लेकिन अब दूसरा पार्ट अलग प्लेटफॉर्म पर आएगा.

विज्ञापन

किस OTT प्लेटफॉर्म आएगी धुरंधर 2?

किस OTT प्लेटफॉर्म आएगी धुरंधर 2?3 / 8

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार डिजिटल राइट्स जियोहॉटस्टार ने खरीदे हैं. ट्रेलर और पोस्टर में भी जियोहॉटस्टार का लोगों साफ दिख रहा है. यह डील बहुत बड़ी है, लगभग 150 करोड़ रुपये की बताई जा रही है.

पहले वाली धुरंधर का हाल

पहले वाली धुरंधर का हाल4 / 8

बता दें कि यह पहली बार हुआ है, किसी फिल्म के सीक्वल रिलीज होने के साथ साथ उसके सीक्वल का पहला पार्ट भी सिनेमाघरों में चल रही हो. धुरंधर का पहला और दूसरा पार्ट दोनों सिनेमाघरों में धुंआधार कमाई कर रही है.

विज्ञापन

Netflix पर आया पहला पार्ट

Netflix पर आया पहला पार्ट5 / 8

पहली फिल्म 'धुरंधर' दिसंबर 2025 में थिएटर्स में आई और जनवरी 2026 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई. वहां यह लंबे समय तक टॉप पर रही. लेकिन 'धुरंधर 2' के लिए मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया और धुरंधर 2 के राइट्स Jio Hotstar को दिए हैं.

OTT पर कब आएगी फिल्म?

OTT पर कब आएगी फिल्म?6 / 8

धुरंधर 2, हाल ही में 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुई है. यह अभी थिएटर्स में लोगों का प्यार बटोर रही है. मेकर्स ने अभी इसके OTT पर जाने की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. यह फिल्म अभी थिएटर में ही धूम मचा रही है.

विज्ञापन

फिल्म की खास बातें

फिल्म की खास बातें7 / 8

यह फिल्म आदित्य धर ने डायरेक्ट की है. इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. एक्शन, स्पाई मिशन और रिवेंज से भरी ये कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है. बता दें कि पहले पार्ट की तरह इस बार भी दर्शकों को रोमांच मिल रहा है.

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन8 / 8

फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. पहले दिन का फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ पार कर चुका है. इसने 113 साल के सभी हिंदी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वहीं साउथ फिल्में जैसे पुष्पा 2 और बाहुबली भी इसके सामने नहीं टिक पाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन