15000 के गिफ्ट हैंपर, फ्लाइट टिकट, 'दीपिका पादुकोण' के बर्थडे पर फैंस की मौज! कराए ऐसे इंतजाम
दीपिका पादुकोण ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया. अपने फैनमीट अप के दौरान उन्होंने अपने चाहने वालों को 15,000 तक के गिफ्ट बांटें

2 / 8बॉलीवुड की मस्तानी, दीपिका पादुकोण ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया. इस खास दिन गिफ्ट लेने की बजाय, उन्होंने अपने फैंस को खास तौहफे दिए. अपनी फेवरेट अदाकारा का जन्मदिन मनाते हुए फैंस की ही मौज हो गई है. (Credit- Printerest)
3 / 8दीपिका अपने बर्थडे के दौरान न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही हैं. उन्होंने नए साल का जश्न भी इसी शहर में मनाया था. लेकिन कुछ दिन पहले, मुंबई में आयोजित एक फैन मीट में अपने फैंस के साथ उन्होंने अपना जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया. (Credit- Printerest)
4 / 8सोशल मीडिया पर दीपिका का बर्थडे सेलिब्रेशन काफी वायरल हो रहा है, जहां पर दीपिका फैंस के द्वारा लाया हुआ केक काट रही हैं. इस दौरान फैंस फिल्म ओम शांति ओम का गाना 'आंखों में तेरी' गाना गा रहे हैं. इस फैनमीट के दौरान दीपिका ने भी काफी एन्जॉय किया. (Credit- Printerest)
5 / 8इस फैनमीट की सजावट काफी सुंदर थी. लोगों ने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को स्पेशल फील कराने के लिए मैरून रंग का थीम चुना. गुलाबों से सजी मेज पर स्नैक्स परोसे गए. साथ ही हर चीज में दीपिका के जीवन की बारीकियों को दर्शाने की कोशिश की गई. (Credit- Printerest)
6 / 8इस समय दीपिका भले ही न्यूयॉर्क में हों, मगर उन्होंने अपने चाहने वालों का मन रखा और मुंबई में पहले ही अपना बर्थडे अपने चाहने वालों के साथ मनाया. एक्ट्रेस का बर्थडे का बर्थडे वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर जनता का भरभरकर रिएक्शन आ रहा है. (Credit- Printerest)
7 / 8इस फैन मीट के दौरान दीपिका ने अपने चाहनेवालों को 15000 तक के गिफ्ट हैम्पर्स बांटे. एक फैन ने अंदरूनी जानकारी देते हुए बताया कि दीपिका ने 50 से ज्यादा आए फैंन के आने-जाने की फ्लाइट्स की टिकट करवाई और उन्हें 5 किलो के गिफ्ट हैम्पर भी दिए. (Credit- Printerest)
8 / 8इस फैनमीटअप के दौरान दीपिका से कुछ रोचक सवाल पूछे गए, जिसमें उनकी आने वाली फिल्में और जीवन के कुछ किस्से शामिल थे. हालांकि, इस दौरान उनके पति रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की सफलता के बारे में भी सवाल किए गए. (Credit- Printerest)



















