घूंट भर पानी और ना खाना, Dhurandhar 2 में 'बड़े साहब' के लिए करनी पड़ती थी इतनी मशक्कत, 8-9 घंटे में होते तैयार

Danish Iqbal On Bade Sahab in Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' में बड़े साहब के रोल ने सारी लाइमलाइट ही चुरा ली है. ये असल में दाऊद इब्राहिम से प्रेरित है. इसे प्ले करने वाले दानिश इकबाल हैं, जिन्होंने इस रोल के लिए ट्रांसफॉर्मेशन पर बात की.

Danish Iqbal On Bade Sahab in Dhurandhar 2
1 / 8
Danish Iqbal On Bade Sahab in Dhurandhar 2

Danish Iqbal on Role in Dhurandhar 2: हिंदी सिनेमा जगत में इन दिनों 'धुरंधर 2 द रिवेंज' का जलवा देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर इतिहास ही रच दिया है. इसी के साथ ही ये 2026 की बेस्ट ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है. फिल्म के कई कैरेक्टर्स रहे हैं, जिन्होंने लाइमलाइट ही चुरा लिया. इसी में से एक कैरेक्टर बड़े साहब का था, जो कि दाऊद इब्राहिम से प्रेरित है. लेकिन क्या आपको पता है बड़े साहब बनने के लिए एक्टर को 8-9 घंटे का वक्त लगता था. चलिए बताते हैं कैसे.

विज्ञापन

बड़े साहब के ट्रांसफॉर्मेशन पर बोले दानिश

बड़े साहब के ट्रांसफॉर्मेशन पर बोले दानिश2 / 8

दरअसल, दानिश इकबाल ने हाल ही में जूम से बात की और इस दौरान उन्होंने बड़े साहब के रोल के लिए ट्रांसफॉर्मेशन पर बात की. उन्होंने बताया कि ये ट्रांसफॉर्मेशन प्रोसेस उनके लिए बहुत मुश्किल था. दानिश ने कहा कि उन्हें मेकअप के लिए 8-9 घंटे बैठना पड़ता था. (Photo- Social Media)

विज्ञापन

मेकअप उतारने में लगते थे 3-4 घंटे

मेकअप उतारने में लगते थे 3-4 घंटे3 / 8

दानिश ने बड़े साहब के रोल के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर कहा कि उन्हें पूरे दिन प्रोस्थेटिक मेकअप लगाना पड़ता था. इतना ही नहीं वो बताते हैं इसे उतारने के लिए भी उन्हें 3-4 घंटे का वक्त लगता था. प्रोस्थेटिक में बहुत सारे नियम और पाबंदियां होती हैं. (Photo- Danish Iqbal/Instagram)

मेकअप में होती थी इतनी समस्या

मेकअप में होती थी इतनी समस्या4 / 8

इसके साथ ही दानिश ने प्रोस्थेटिक मेकअप में होने वाली परेशानियों को लेकर कहा कि इसके लगे होने की वजह से खाना नहीं काया जा सकता है. बस घूंट भर पानी मिलता था. उन्होंने बताया कि इस किरदार के लिए कुछ खास डिमांड्स भी हैं. ये स्क्रीन पर वैसा ही आना चाहिए जैसा डायरेक्टर चाहता है. (Photo- Social Media)

विज्ञापन

आदित्य धर की तारीफ की

आदित्य धर की तारीफ की5 / 8

दानिश ने कहा कि उन्होंने बड़े साहब के प्रोसेस को बहुत एन्जॉय किया. उन्होंने आदित्य धर की भी जमकर तारीफ की और कहा कि वह बहुत ही नर्म दिल के इंसान हैं. उन्होंने कहा कि वो अपने एक्टर्स को बहुत अच्छे से कम्फर्ट कर देते हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपने को-एक्टर्स का भी शुक्रिया अदा किया है. (Photo- Danish Iqbal/Instagram)

दानिश ने शेयर किया किस्सा

दानिश ने शेयर किया किस्सा6 / 8

इसके साथ ही दानिश ने दाऊद के किरदार निभाने को लेकर बीटीएस किस्सा भी शेयर किया और बताया कि जब मुकेश छाबड़ा ने उन्हें दाऊद का रोल प्ले करने के लिए कहा था तो उन्होंने पूछा था कि कौन दाऊद? क्योंकि उनका मानना है कि दाऊद किसी का नाम भी हो सकता है. (Photo- Danish Iqbal/Instagram)

विज्ञापन

दाऊद के रोल के लिए शॉकिंग रिएक्शन

दाऊद के रोल के लिए शॉकिंग रिएक्शन7 / 8

जब उन्हें पता चला कि वह दाऊद का रोल प्ले कर रहे हैं तो उन्होंने शॉकिंग रिएक्शन देते हुए डायरेक्टर से पूछा कि आपको यकीन है? उन्होंने ये भी कहा कि वह दाऊद के जैसे नहीं लगते हैं लेकिन डायरेक्टर ने उन्हें कंफर्ट फील कराया और बाद में उन्हें लगने लगा. (Photo- Danish Iqbal/Instagram)

इन सीरीज में भी नजर आ चुके दानिश

इन सीरीज में भी नजर आ चुके दानिश8 / 8

अब अगर दानिश के बारे में बात की जाए तो वो एक अवॉर्ड विनिंग एक्टर, डायरेक्टर और ट्रेनर भी रह चुके हैं. वह इसके पहले ‘महारानी 2’ में दिलशाद मिर्जा के रोल में भी नजर आ चुके हैं. इसके अलावा उन्हें हाल ही में नाना पाटेकर की सीरीज 'संकल्प' में भी देखा जा चुका है. वह थिएटर का बड़ा नाम हैं. (Photo- Danish Iqbal/Instagram)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन