आखिर किसके लिए जिद पर अड़ गई थीं आशा भोसले? मेकर्स को काम करने से साफ कर दिया था इनकार
Asha Bhosle: बॉलीवुड की आइकोनिक सिंगर आशा भोसले के निधन से अभी देश बाहर निकल पाया है. हर किसी की जुबान पर आशा ताई का नाम है और सभी उन्हें याद कर रहे हैं. इस बीच हम आपको उनसे जुड़ा एक खास किस्सा बता रहे हैं. आइए जानते हैं....

आशा भोसले
2 / 7आशा भोसले ने एक से बढ़कर एक गाना दिया है. एक बार पद्मिनी ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था आशा भोसले ने ही उन्हें दिवंगत एक्टर देव आनंद से मिलवाया था, जिसकी वजह से उन्हें उनकी पहली फिल्म 'इश्क इश्क इश्क' (1974) मिली थी.
पद्मिनी
3 / 7पद्मिनी ने बताया कि मैं उन्हें आशा आत्या [मराठी में पिता की बहन] कहकर बुलाती थी. साथ ही उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि वो हर दिवाली पर तोहफों से भरा एक बैग लेकर हमारे घर आती थीं.
आशा भोसले ने किया था इनकार
4 / 7उन्होंने कहा कि फिल्म 'माई' के दौरान उन्होंने (आशा भोसले) ने कहा था कि वो इस फिल्म को तभी करेंगी, जब फिल्म में पद्मिनी होगी. आशा ताई ने पद्मिनी के बिना फिल्म में काम करने से साफ इनकार कर दिया था.
आशा ताई के गाने
5 / 7पद्मिनी ने आशा ताई के गाए गानों को भी याद किया, जो उन पर फिल्माए गए थे. साथ ही उन्होंने कहा कि कभी किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता (आहिस्ता आहिस्ता, 1981), पूछो न यार क्या हुआ (जमाने को दिखाना है, 1981), अनाड़ी का खेलना (वो 7 दिन, 1983), और भी बहुत सारे गाने हैं.
साड़ियां गिफ्ट में दी
6 / 7इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा पद्मिनी कुछ और भी प्यारी यादें शेयर करती हैं. उन्होंने कहा कि उनके पिछले जन्मदिन पर, उन्होंने पूनम (पूनम ढिल्लों, एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन) और मुझे अपने पर्सनल कलेक्शन से साड़ियां गिफ्ट में दी थीं.
पसंदीदा डिश
7 / 7इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनकी पसंदीदा डिश 'मूगा मोले रंडाई' थी, जो गोवा, कारवार और मैंगलोर के तटीय इलाकों की एक सारस्वत डिश है. उन्हें खास तौर पर वो डिश पसंद थी जो मेरे पिता बनाते थे.



















