ना आमिर, ना शाहरुख... Aishwarya Rai ने इस सुपरस्टार के साथ दी थी ऐसी फिल्म, जिसने जीते 4 नेशनल अवॉर्ड
Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. ऐश्वर्या राय की फिल्मों को लोगों का भी शानदार रिस्पॉन्स मिलता है. आज हम आपको एक्ट्रेस की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने 4 नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए थे. आइए जानते हैं इस फिल्म और फिल्म में काम करने वाले सुपरस्टार के बारे में...

हम दिल दे चुके सनम
2 / 7दरअसल, हम ऐश्वर्या राय की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की पॉपुलर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' है. ये फिल्म बॉलीवुड की क्लासिक कल्ट फिल्मों में शामिल है.
हम दिल दे चुके सनम
3 / 7अगर बात संजय लीला भंसाली की है, तो जाहिर है कि फिल्म के कॉस्ट्यूम से लेकर, सेट तक सबकुछ भव्य होगा क्योंकि संजय की फिल्मों में एक अलग ही रॉयलिटी नजर आती है. साथ ही फिल्मों की कहानी भी लोगों के दिलों को छूती है. ऐसा ही कुछ था फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' क्योंकि इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.
सलमान खान भी थे फिल्म में
4 / 7इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ अजय देवगन नजर आए थे. हालांकि, फिल्म में सलमान खान भी अहम किरदार में थे. ये फिल्म जब बॉक्स ऑफिस पर आई, तो इसने धमाका कर दिया था.
फिल्म का बजट और कलेक्शन
5 / 7फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की बात करें तो 16 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 52 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
4 नेशनल अवॉर्ड
6 / 7संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लागत से 3 गुना कमाई कर डाली थी. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड्स की झड़ी लगा दी थी और इसके खाते में 4 नेशनल अवॉर्ड आए थे. फिल्म को बेस्ट कोरियोग्राफी, बेस्ट ऑर्ट डायरेक्शन, बेस्ट सिनेमाटोग्राफी, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था.
ऐश्वर्या और अजय देवगन
7 / 7बता दें कि ऐश्वर्या और अजय देवगन की ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल थी. इस फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिला था.



















